बन्नाराम मीना ने 20 फरवरी के सांसद व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री यादव के कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को भाजपाईयो की ली मिटिंग
रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना
अलवर सांसद एवं केन्द्रीय कैबिनेट (वन और पर्यावरण , जलवायु परिवर्तन ) मंत्री भूपेन्द्र यादव का दौरा कल गुरुवार 20 फरवरी को लक्ष्मणगढ क्षेत्र मे दौरा रहेगा।इसी कार्यक्रम को ध्यान मे रखते हुए मंगलवार को भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे बन्नाराम मीना ने सभी भाजपा कार्यकर्ताओ की मिटिंग ली और मंत्री यादव के कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सकारात्मक सोच के साथ सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओ को अपनी अपनी जिम्मेदारी भी दी गई। गुरुवार को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री का लक्ष्मणगढ मे अनेको जगह पर जोरदार स्वागत सत्कार किया जावेगा।इस मिटिंग के दौरान मण्डल अध्यक्ष संजीव कटारा , पूर्व जिला मंत्री मुकेश पटेल , ईश्वर नकडा सहित अनेक गणमान्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे तथा सभी कार्यकर्ताओ ने मंत्री यादव का जोरदार स्वागत सत्कार करने का संकल्प लेते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प लिया।











