June 24, 2025 7:13 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ऋषि दयानंद की 201 वीं जयंती पर निकाली जनजागरण यात्रा,किया महायज्ञ

देश की आजादी में महर्षि दयानंद व आर्य समाज का उल्लेखनीय योगदान-ओम पाल शास्त्री

यज्ञ और योग समाज को जोड़ते हैं-योगी प्रवीण आर्य

गाजियाबाद,सोमवार,24=02=2025 को महर्षि दयानन्द सरस्वती की 201 वीं जयन्ती पर आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान साहिबाबाद ने वृंदावन ग्रीन साहिबाबाद सोसाइटी से जनजागरण यात्रा निकाली जिसका उद्घाटन केन्द्रीय आर्य युवक परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्रवीण आर्य ने किया।जनजागरण यात्रा राधे श्याम पार्क से होती हुई आर्य समाज समर्पण शोध संस्थान राजेंद्र नगर सैक्टर 5 के प्रांगण में संपन्न हुई,जहाँ आचार्य वेद प्रकाश शास्त्री के ब्रह्मत्व में महायज्ञ किया गया।मुख्य यज्ञमान श्रीमती अमिता आर्या एवं देवेन्द्र आर्य रहे।यज्ञोपरांत उन्होंने यज्ञमानों को आशीर्वाद प्रदान कर उनके सुखद जीवन की प्रभु से प्रार्थना की।जनजागरण यात्रा का मार्ग में गणमान्य लोगों तथा वरिष्ठ लोगों द्वारा पुष्प वर्षाकर,मालाओं को पहना कर भव्य स्वागत किया गया।भगवा ध्वज लिए ऋतम आर्य के नेतृत्व में आर्य वीरों ने यात्रा में आर्य समाज अमर रहे,ऋषि दयानंद की जय के गगन भेदी नारों का गुंजार कर ऋषि द्वारा प्रतिपादित वेद मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

वैदिक विद्वान आचार्य ओमपाल शास्त्री ने ऋषि दयानंद सरस्वती की 201 वीं जयन्ती की सभी को बधाई देते हुए कहा कि देश की आजादी की लड़ाई में महर्षि दयानंद व आर्य समाज का उल्लेखनीय योगदान है।स्वामी दयानन्द से प्रेरणा लेकर हजारों नौजवान आजादी की लड़ाई में कूद पड़े थे।कांग्रेस के इतिहासकार बी. पट्टाभि सीतारमैय्या ने भी लिखा था कि देश की आज़ादी में 80% आर्य समाज के लोग थे।

सर्वश्री के के यादव,मास्टर विजेंद्र आदि गायकों ने गीतों को सुनाकर ऋषि महिमा का गुणगान किया।

योगी प्रवीण आर्य ने कहा कि यज्ञ और योग समाज को जोड़ने का काम करते हैं क्योंकि दोनों ही सभी को समान रूप से लाभ देते हैं।यज्ञ जहां वायु मंडल शुद्ध करता है साथ ऊपर उठती अग्नि जीवन में ऊपर उठने की प्रेरणा देती हैIयोग संगति करण जोड़ने का कार्य करता है।आज समाज को जोड़ने की अत्यन्त आवश्यकता है।उन्होंने कहा कि ओ३म् की पावन पताका के नीचे पूरे हिन्दू समाज को संगठित करना आवश्यक है तभी हम राष्ट्र रक्षा कर पायेंगे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से सर्वश्री जगवीर सिंह आर्य,राम पाल चौहान, विजेन्द्र आर्य,राज कुमार आर्य, जगदीश सैनी,प्रमोद चौधरी,सत्यवीर सैनी,डा प्रमोद सक्सैना आदि एवं श्रीमती कविता राठी (मंत्री आर्य समाज लाजपत नगर साथिओं सहित) उपस्थित रहे।

मंच का कुशल संचालन कर रहे जिला मंत्री सुरेश आर्य ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद व्यक्त किया।उन्होंने युवा वर्ग को महर्षि दयानन्द सरस्वती के जीवन चरित्र को पढ़ने के लिए प्रेरित किया जिसके परिणाम स्वरुप युवकों का कायाकल्प हो जायेगा।सफलता उनके चरणों में होगी।महर्षि ने भविष्य वाणी की थी।यदि पहले की तरह घर घर हवन यज्ञ किए जाए तो पर्यावरण शुद्ध होकर लोग बीमार होना बंद हो जाएंगे।युवा पीढ़ी निरोग,स्वस्थ, बलवान,समृद्ध होकर भारत पुनः विश्व गुरू बना सकती है।

शांतिपाठ एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें