June 24, 2025 6:14 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह तैयारियों का कैबिनेट मंत्री ने किया निरीक्षण

झाबुआ माणक लाल जैन

कलेक्टर ने सम्बन्धित अधिकारियों को समयानुसार कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

झाबुआ 25 मार्च जिले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजनान्तर्गत सामुहिक विवाह में सम्मिलित होने हेतु आएंगे। जिसकी तैयारियों के निरीक्षण हेतु कैबिनेट मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री निर्मला भूरिया गोपालपुरा हवाई पट्टी पर पहुंचे। कैबिनेट मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में कार्यक्रम गरिमामय रूप से कराये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले में वृहद स्तर पर सामुहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है जिसमें समस्त व्यवस्था समुचित रूप से की जाए। साथ ही कार्यक्रम स्थल पर विवाह के लिए आए जोड़ो को बैठाने की समुचित व्यवस्था करने, शान्तिपूर्वक विवाह समारोह कराये जाने हेतु निर्देशित किया। कलेक्टर नेहा मीना ने कैबिनेट मंत्री को विकासखण्डवार बैठक व्यवस्था करने, सेक्टर में विभाजित कर सुनियोजित बैठक व्यवस्था, विकासखण्डवार कलर कोडिंग तय करने एवं विकेन्द्रीकृत रूप से पार्किंग व्यवस्था के सम्बन्ध में अवगत कराया। कैबिनेट मंत्री के निरीक्षण के उपरान्त कलेक्टर नेहा मीना ने समस्त अधिकारियों को समयानुसार कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही समुचित बैरिकेडिंग और सेक्टरों के बीच बाँस बल्लियों से व्यवस्थित करने, पंजीकरण काउन्टर बढ़ा कर सेक्टरवार पंजीकरण किये जाने, कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु नृतक दलों की व्यवस्था, विभिन्न विभागों की प्रदर्शन की समुचित व्यवस्था किये जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर दूल्हा-दुल्हन के परिवारजनों के बैठने की व्यवस्था, यज्ञ वैदी तक पेयजल उपलब्ध कराये जाने हेतु ड्यूटी लगाये जाने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर अस्थाई अस्पताल बनाये जाने, शौचालयों की सम्पूर्ण व्यवस्था, भोजन के समुचित प्रबंधन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने निर्देशित किया कि मंच निर्माण मानको के अनुसार किया जाए, रूट प्लान बनाने और मीडिया कर्मियों के बैठने की समुचित व्यवस्था की जाए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री पद्म विलोचन शुक्ल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री जितेन्द्र सिंह चौहान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीएल कुर्वे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ श्री भास्कर गाचले, डिप्टी कलेक्टर श्री एच एस विश्वकर्मा एवं अन्य जिला अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें