June 23, 2025 5:26 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

प्रदेश में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक चलेगा जल गंगा संवर्धन अभियान

जल गंगा संवर्धन अभियान”

जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन

       झाबुआ 29 मार्च, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में जल संरक्षण को बढ़ावा दिये जाने का आव्हान किया है और प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्राथमिकता के आधार पर जल गंगा संवर्धन अभियान के कुशल क्रियान्वयन हेतु निर्देशित किया है। इसी के तहत प्रदेश में 30 मार्च 2025 से 30 जून 2025 तक जल गंगा संवर्धन अभियान का क्रियान्वयन किया जाएगा। 
       “जल गंगा संवर्धन अभियान” का प्रमुख उद्देश्य जन भागीदारी से जल संरक्षण और संवर्धन सुनिश्चित करना है। इस अभियान के अंतर्गत समाज की भागीदारी और विभिन्न सहभागी विभागों की समेकित पहल से मुख्यतः नवीन जल संग्रहण संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, पूर्व से मौजूद जल संग्रहण संरचनाओं की साफ सफाई व जीर्णोद्धार/मरम्मत, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करने, जल वितरण की संरचनाओं की साफ सफाई तथा मानसून में किये जाने वाले पौधारोपण हेतु आवश्यक तैयारियों के कार्य प्राथमिकता पर किये जायेगें। अभियान में समाज की सहभागिता के लिए जन जागरूकता हेतु विविध कार्यक्रमों का आयोजन और कार्य भी किये जायेंगे। इस अभियान को समाज और सरकार की साझेदारी से जल संरक्षण व संवर्धन का जन आंदोलन बना सके ।
         जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत समेकित शासकीय पहल के लिए 15 विभाग   पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, जल संसाधन विभाग, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण, नगरीय विकास एवं आवास विभाग, उद्यानिकी विभाग, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन एवं सूक्ष्म, लघु और मध्यम उयम विभाग, पर्यावरण विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग, संस्कृति विभाग, जनसंपर्क विभाग, राजस्व विभाग, वन विभाग, जन अभियान परिषद प्रमुख सहभागी विभाग होंगें जो अभियान के विभिन्न कार्यों का क्रियान्वयन करेंगे। 

जल गंगा संवर्धन अभियान की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय बैठक का आयोजन
जल गंगा संवर्धन अभियान के कुशल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर नेहा मीना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया। अभियान की कार्ययोजना एवं क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर कार्यालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने कहा कि शासन निर्देशानुसार जल गंगा संवर्धन अभियान का शुभारम्भ जल स्त्रोत के समीप गरिमामय कार्यक्रम कर जनप्रतिनिधि एवं जनभागीदारी से किया जाए।
कलेक्टर ने कहा कि आगामी तीन माह में अभियान की कार्ययोजना एवं कैलेण्डर बनाये जाने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जिले के सूखे नलकूपों/बोरवलों (शासकीय निजी दोनों) का चिन्हांकन कर डेटा फिक्स किया जाए। इन सूखे नलकूपों/ बोरवलों में जल पुनर्भरण के लिए रिचार्ज संरचना बनाये जाने पर जोर दिया जाए। निजी नलकूपो में भी जल संरक्षण सम्बन्धी संरचनाएँ बनाये जाने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।
जनजागरुकता के लिए स्कूल में निबन्ध, रंगोली एवं चित्रकारी प्रतियोगिता के आयोजन सम्बन्धी कैलेण्डर बनाया जाए। समस्त अनुविभागीय अधिकारी राजस्व अनुभाग स्तर पर जल गंगा संवर्धन अभियान कार्यशाला आयोजित कर सभी सम्बन्धित विभागों के फील्ड के अमले का ओरिएण्टेशन किया जाए। जन अभियान परिषद, जन भागीदारी से विभिन्न प्रस्फुटन समितियों, सामुदायिक संगठनो, गैर सरकारी संगठनों के समन्वय से अभियान अन्तर्गत कार्य करें। कलेक्टर ने कहा कि इस अभियान को अवसर के रूप में उपयोग करते हुए जिले में जल सरंक्षण सम्बन्धित विभिन्न सरंचनाओं के जीर्णोद्धार नव निर्माण किया जा सके।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले एवं जिला स्तरीय समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें