December 14, 2025 10:01 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लोनी इंटर कॉलेज में किया गया

जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लोनी इंटर कॉलेज में किया गया

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,बाल विवाह रोकथाम हेतु समस्त जानकारी कॉलेज में उपस्थित समस्त छात्राओं को दी गई

सभी छात्राओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समस्त पात्रता के बारे में बताया गया

जनपद गाजियाबाद में जिला प्रोबेशन अधिकारी गाजियाबाद के निर्देशानुसार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लोनी इंटर कॉलेज लोनी गाजियाबाद में किया गया l
उक्त कार्यक्रम में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना,बाल विवाह रोकथाम हेतु समस्त जानकारी कॉलेज में उपस्थित समस्त छात्राओं को दी गई ओर बताया गया कि यदि कोई भी सूचना किसी को भी बाल विवाह से संबंधित प्राप्त होती हैं तो वह 1098 चाइल्ड लाइन पर जानकारी दे सकते हैं इसके साथ ही बालिकाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित समस्त योजनाओं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना ,निराश्रित महिला पेंशन की जानकारी दी गई ओर बालिकाओं को मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की समस्त पात्रता श्रेणियों को बताया गया और कहा गया कि जो भी बालिका योजना के अंतर्गत पात्रता की श्रेणी में आती है वह अपना नियमानुसार mksy.up.gov.in योजना में पंजीकरण कराए और योजना का लाभ उठाएं l इसके साथ ही हेल्पलाइन नंबर्स 181,112,1098 आदि के बारे में जानकारी दी गई l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें