*कल गया में कांग्रेस की संविधान बचायो यात्रा और विशाल जन सभा*
रिपोर्ट अनमोल कुमार
गया। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह कुटुंबा विधायक राजेश राम शनिवार को पहली बार गया आ रहे हैं। उनके साथ बिहार प्रभारी कृष्णा
अल्लावरू, प्रदेश प्रभारी सचिव देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्री तारिक अनवर clp नेता शकील साहब प्रदेश स्तरीय नेता मोती लाल शर्मा, अजय चौधरी आजमी बारी भी रहेंगे। दोपहर साढ़े तीन बजे सभी नेता कांग्रेस कार्यालय पहुंचेंगे। वहां से पंचायती अखाड़ा तक जाएंगे। इसके बाद संविधान बचाओ यात्रा आजाद पार्क के लिए पैदल मार्च निकलेगा। उक्त जानकारी गुरुवार को शहर के राजेंद्र आश्रम स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों
को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुमार कुशवाहा व कांग्रेस नेता अखौरी ओंकारनाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप दी। बताया कि मार्च के दौरान राष्ट्रीय ध्वज और राष्ट्रगान तथा बैंड बाजा की धुन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आह्वान पर आयोजित संविधान बचाओ पैदल मार्च के उद्देश्यों की जानकारी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। पैदल मार्च के बाद शाम साढ़े चार बजे आजाद पार्क में संविधान बचाओ यात्रा का विशाल जनसभा के रूप में कार्यक्रम होगा। जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। सभा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम सहित अन्य वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के विचारों को जनता तक पहुंचाएंगे। नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए खड़े रहते हैं।
निकलेगी एक किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा
कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि पैदल मार्च के दौरान एक
किलोमीटर लंबी तिरंगा झंडा भी शामिल होगा। यात्रा के दौरान राजेन्द्र टॉवर स्थित देश के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण होगा। उसके बाद आजाद पार्क में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अतिरिक्त पहली बार इस कार्यक्रम के दौरान कोलकाता से मंगवाई गई आधा किलोमीटर लंबा माला की भी व्यवस्था की गई है। ताकि जिस माला में पार्टी के शीर्ष नेता रहे। उसी माला के अंदर पार्टी के कार्यकर्ता भी शामिल रहेंगे।
कार्यक्रम में महापुरुषों के नाम दर्जनों बनाए गए तोरण द्वार
कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि कांग्रेस की संविधान बचाओ यात्रा में जनसभा स्थल पर दर्जनों महापुरुषों के नाम तोरण द्वार बनाया गया है। इनमें पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी जी द्वार, दिलकेश्वर जी द्वार, राजीव गांधी जी द्वार, जगलाल महतो द्वार, एपीजे अब्दुल कलाम जी द्वार, सतेन्द्र सिंह जी द्वार, श्री कृष्ण सिंह जी द्वार, बाबा साहेब भीम राव अम्बेडकर जी द्वार आदि के नाम तोरण द्वार बनाया गया।
ये थे उपस्थित
मौके पर नगर निगम के मेयर विरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, कांग्रेस जिला कार्यकारी अध्यक्ष शहाबुद्दीन रहमानी उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस नेता रजनीश कुमार झुन्ना, , सैफुल्ल इस्लाम कैमूर कार्यक्रम प्रभारी असाहेब अंसारी, धर्मेंद्र कुमार निराला, कमलेश चंद्रवंशी, नवीन कुमार, अशोक भारती, कुमार ओंकारशक्ति और गीता कुमार भी मौजूद थे। रिपोर्ट अनमोल कुमार।