रिपोर्ट अनमोल कुमार
मोकामा ( पटना) । बाबा परशुराम जन्मोत्सव सह राजकीय मेला में आज भारत सरकार के पशुपालन, डेयरी एवं मत्स्य पालन मंत्री, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने भगवान परशुराम के पूजा अर्चना के बाद जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि मोकामा का सर्वांगिक विकास होगा। उन्होंने कहा कि बुडकों से 48 करोड़ की लागत से जिला परिषद निरीक्षण भवन ( डाकबंगला) समेत अन्य विकास कार्य को गति दिया जाएगा। स्थानीय सांसद और केन्द्रीय मंत्री, ललन सिंह के साथ विधान पार्षद, नीरज कुमार भी मौजूद थे।
इसके पूर्व बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री, सम्राट चौधरी ने मोकामा को औद्योगिक क्षेत्र बनाने की घोषणा की थी। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री, जीवेश मिश्रा ने मोकामा को पर्यटन क्षेत्र घोषित करने की घोषणा की।
सनद रहे कि ललन सिंह और नीरज कुमार के प्रयास से ही परशुराम जन्मोत्सव को राजकीय मेला घोषित किया गया था।











