December 14, 2025 10:06 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अमर शहीद प्रफुल्ल चंद चाकी के 117 वीं पुण्यतिथि पर कैण्डिल मार्च

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोकामा ( पटना) । खुदीराम बोस के स्वतंत्रता आंदोलन के साथी, अमर शहीद प्रफुल्ल चंद चाकी का 117 वीं पुण्यतिथि मोकामा स्थित शहीद द्वारा पर मनाया गया।
इस अवसर पर उपस्थित युवाओं और समाजसेवियों ने प्रफुल्ल चंद चाकी के त्याग और बलिदान की चर्चा करते हुए उन्हें कोटि कोटि नमन और श्रद्धांजलि अर्पित किया। तदोपरांत शहर में कैण्डिल मार्च भी निकाला।
प्रफुल्ल चंद चाकी अंग्रेजी हुकूमत के विरोध में हमेशा लड़ाई लड़ते रहे। एक अंग्रेज मजिस्ट्रेट और उसके सैनिकों के साथ निरंतर लड़ते लड़ते मोकामा जं के पास जब उन्होंने देखा कि बचना मुश्किल है तो खुद को गोली मारकर शहीद हो गये। कुछ बंगाली परिजनों ने उनका दाह – संस्कार किया
श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने केंद्र सरकार और रेल मंत्रालय से मोकामा जक्शन का नामकरण शहीद प्रफुल्ल चंद चाकी के नाम से करने की मांग की है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें