December 14, 2025 9:26 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर द्वारा समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक ली गई

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 05 मई 2025 कलेक्टर नेहा मीना द्वारा सोमवार को कलेक्टर सभा कक्ष में समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
कलेक्टर नेहा मीना ने बैठक में सीएम हेल्पलाइन 181 पोर्टल पर दर्ज लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन अंतर्गत लंबित प्रकरणों को संवेदनशीलता के साथ संतुष्टिपूर्वक बंद कराए और प्रयास करे कि सीएम हेल्पलाइन में जिले की रैंक में सुधार किया जा सके। सभी कार्यालयों में ई- ऑफिस संचालन की समीक्षा की और कहा कि ई- ऑफिस के संचालन हेतु जिला अधिकारी ऑनबोर्डिंग कर संचालन कार्य प्रारम्भ करें।
कलेक्टर ने महाविद्यालयीन स्तर पर अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग को मिलने वाली छात्रवृत्ति की समीक्षा कर निर्देश दिये कि छात्रवृत्त स्वीकृति और वितरण के बीच गैप को पूर्ण करें, एमपी टास (MP TAAS) पोर्टल पर टेक्निकल समस्या से अवगत कराये एवं मई माह में आवश्यक रूप से 100 प्रतिशत निराकरण किया जाए।
कलेक्टर ने स्कूलों में छात्र- छात्राओं के नामांकन की अद्यतन स्थिति के सम्बन्ध में समीक्षा की। जिले में लक्ष्य के विपरीत 1.30 लाख नामांकन के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में निजी और शासकीय विद्यालयो में नामांकन की प्रक्रिया में कोई विद्यार्थी छूटे ना साथ ही ट्रांसिशन की प्रक्रिया में शिक्षा अधिकारी, डीपीसी और सहायक आयुक्त समन्वित रूप से कार्य करें।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने हाईकोर्ट में लंबित प्रकरणों, जिले में राहत के प्रकरण, भू-अर्जन प्रकरण, आयुष्मान कार्ड, राशन वितरण और ई-केवायसी की समीक्षा की। सभी निर्माण एजेंसियो से मानसून के पूर्व मरम्मतीकरण, निर्माणाधीन कार्य पूर्ण करने एवं पैच वर्क के सर्वे कर कार्य पूर्ण के निर्देश दिये।
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत सभी विभागों के शासकीय कार्यालयों में भूजल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए रूफ बॉटर हार्वेस्टिंग संरचना निर्मित करने के निर्देश दिये। कलेक्टर ने कहा कि जिन शासकीय कार्यालयों में रूफ वाटर हार्वेस्टिंग स्ट्रक्चर बनाया जा सकता है वहाँ शत-प्रतिशत कार्य अभियान के तहत पूर्ण किये जाए।
कलेक्टर ने फॉर्मर रजिस्ट्री में अच्छा प्रदर्शन करने पर पुरे राजस्व अमले को शुभकामना दी।
इस दौरान मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्र सिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह मरकाम, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व थान्दला तरुण जैन, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रीतिका पाटीदार, डिप्टी कलेक्टर हरिशंकर विश्वकर्मा, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्रीमती निशा मेहरा एवं अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें