December 14, 2025 10:56 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नियुक्ति पत्र पाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के खिले चेहरे

*नियुक्ति पत्र पाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के खिले चेहरे*

*रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)*

नियुक्ति पत्र पाकर आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के खिले चेहरे

बुधवार को नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों का नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम उतरौला तहसील सभागार में संपन्न हुआ। जहां आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

 कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजेंद्र बहादुर व ब्लाक प्रमुख महिपाल चौधरी प्रतिनिधि नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरण किया।

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों को भरने का कार्य

 सभी नव चयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकत्री लगन एवं मेहनत से अपने कर्तव्य का निर्वहन करें। ब्लाक प्रमुख महिपाल चौधरी प्रतिनिधि ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा जनमानस की सुविधा के लिए बड़ा कदम उठाते हुए खाली पड़े आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पदों को भरने का कार्य किया गया है।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री भर्ती पूरी पारदर्शिता सुचिता एवं मेरिट के आधार पर संपन्न हुई है , आंगनबाड़ी कार्यकत्री के रिक्त पदों को भरे जाने से ग्रामों में सुपोषण का स्तर और बेहतर होगा।उपजिलाधिकारी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के सुपोषण में महत्वपूर्ण रोल होता है। आंगनबाड़ी कार्यकत्री यह सुनिश्चित करें कि ग्राम में सभी गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों का टीकाकरण हो तथा जननी सुरक्षा योजना, मातृत्व सुरक्षित अभियान आदि योजना का लाभ पात्रों को मिले।उन्होंने कहा बच्चे देश का भविष्य है। सभी बच्चे सुपोषित हो। सभी नव चयनित आंगनवाड़ी कार्यकत्री इस क्षेत्र में विशेष रूप से कार्य करें। इस अवसर पर सीडीपीओ रेहरा डाक्टर संदीप कुमार ,सीडीपीओ उतरौला अशोक चौहान, गेंडाश बुर्जुग श्रीदत्तगंज राकेश मिश्रा सुपरवाइजर ममता देवी,प्रधान सुधीर यादव,कुर्बान अली,सहित अन्य लोग मौजूद रहे/

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें