December 14, 2025 9:58 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

युवाओं के लिए उद्यमिता विकास पर उत्तम व्याख्यान के लिए सराहना पत्र

 

पटना। पाटलिपुत्रा औद्योगिक प्रांगण स्थित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय प्रशासनिक सेवा के सहायक निदेशक ( ग्रेड – 1 ) संतोष कुमार साहू ने युवाओं के लिए उद्यमिता विकास के क्षेत्र में सफल व्याख्यान के लिए समाजसेवी, अनमोल कुमार को सराहना पत्र निर्गत किया।
उन्होंने हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अतिथि साधनसेवी के रूप में बिहार के भभुआ ( कैमूर) में युवाओं के लिए उद्यमिता विकास जागरूकता कार्यक्रम, बक्सर में ईएसडीपी और पटना में बेब डिजाइनिंग कार्यक्रम में सफल योगदान के लिए भी सराहना की।
श्री साहू ने अनमोल कुमार के साकारात्मक पहल, योगदान और व्याख्यान से कार्यक्रम की सफलता के लिए भी सराहना की। उन्होंने कुमार के प्रभावी और सफल संचार उत्प्रेरण की भी सराहना किया।
राम देवी जिंदल चैरेटेबल सोसाइटी ग्रुप आॅफ इन्स्चुशन, मोहाली, चण्डीगढ़ के प्राचार्य, डॉ राम नारायण मुनि और सूक्ष्म, लधु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय के कार्यक्रम संयोजक, अंकेश कुमार ने श्री कुमार को प्रशंसा पत्र सौपा।
श्री कुमार स्वावलम्बन ( युवा मण्डल) के सचिव भी है जो नेहरू युवा केन्द्र, पटना ( युवा कार्यक्रम, खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के सौजन्य से युवाओं के लिए विविध कार्यक्रम का आयोजन किया है जो सराहनीय है। इसके लिए स्वावलम्बन को पटना जिला का उत्कृष्ट प्रमाण पत्र भी दिया गया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें