December 14, 2025 10:51 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

ग्राम झिरी बिम्ट्स कोलेज में नशा उन्मूलन, एंटी रैगिंग एवं मानव तस्करी एवं वाणिज्य यौन शोषण विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

ग्राम झिरी बिम्ट्स कोलेज में नशा उन्मूलन, एंटी रैगिंग एवं मानव तस्करी एवं वाणिज्य यौन शोषण विषय पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
बुरहानपुर नि.प्र.-मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में प्रोफेसर ब्रजमोहन मिश्रा इंस्टीट्यूट कॉलेज में नशा उन्मूलन, एंटी रैगिंग एवं मानव तस्करी एवं वाणिज्य यौन शोषण विषय पर कार्यशाला संपन्न हुई है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश, वरिष्ठ खण्ड/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर द्वारा बताया गया कि किसी भी प्रकार का अव्यवस्थित आचारण, चाहे वह मौखिक या लिखित शब्दों द्वारा हो या ऐसा कार्य हो, जिसका प्रभाव किसी अन्य छात्र को चिढ़ाने, उसके साथ अशिष्ट व्यवहार करने या उसके साथ व्यवहार करने पर पड़ता हो, उपद्रवी या अनुशासनहीन गतिधियों में लिप्त होना। जो कोई भी व्यक्ति प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किसी शैक्षणिक संस्था के अंदर या बाहर रैगिंग करता है, उसमें भाग लेता है, उसे बढ़ावा देता है या उसका प्रचार करता है, उसे अपराध सिद्ध होने पर अधिकतम दो वर्ष तक के कारावास एवं जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है।
रैगिंग एक ऐसी बुराई है जो कि एक अच्छे छात्र जीवन का नाश कर सकती है। इस कारण इस बुराई से छात्रों को हमेशा ही बचना चाहिए। उनके द्वारा मानव तस्करी एवं वाणिज्यिक यौन शोषण एवं नशा उन्मूलन पर भी उपस्थित छात्रों को आवश्यक जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम का संचालन व् आभार वरिष्ठ पेरालिगल वोलेनटियर एवं कुटुंब न्यायालय परामर्श दाता महेंद्र जैन द्वारा किया गया व् माना गया l उक्त अवसर पर पैरालीगल वोलेनटियर डॉ फौजिया सौडावाला, डॉ किरण सिंह, बिम्ट्स कॉलेज के प्राचार्य श्री आसिफ अली, डॉ. विशाल गाजरे, डॉ. जेनुद्दीन अली,व् प्रोफेसर व बड़ी संख्या में छात्र एवं छात्राएं व कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें