December 14, 2025 11:20 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

गाँधीवादी प्रेम जी ने किया देहदान

*गाँधीवादी प्रेम जी ने किया देहदान*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

पटना- देश के चर्चित गांधीवादी दुनिया के लिए शांति का मसीहा प्रेम जी संस्थापक प्रेम यूथ फाउंडेशन ने दधीचि देहदान समिति को अपना पूरा शरीर दान करने का निणर्य लिया है । समिति के सूरज कुमार से मिलकर देहदान करने का प्रपत्र पर हस्ताक्षर किया है सबसे खुशी की बात है इसके लिए पुत्र गोपी कुमार एवं पौत्र आंनद ने भी सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किया है । उन्होंने बताया कि मृत्यु के बाद सिर्फ आठ किलो राख बनता है जिसका कोई उपयोग नही है और यह हम लोगो के यहाँ गंगा में प्रवाहित कर दिया जाता है जिससे गंगा का अमृत जल प्रदूषित हो जा रहा है । पूरा जीवन हम युवाओं के लिए समर्पित कर दिया है हमारी अंतिम इच्छा है कि हमारे मृत्यु के बाद भी हमारा देह समाज को काम आये । उन्होंने लोगो से अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान करने का आह्वान करते हुये कहा कि यह शरीर पांच तत्वों से बना है और उसी में विलीन हो जाना है । हर व्यक्ति मृत्यु निश्चित है अटल है इसलिए हमारा शरीर मरने के बाद भी काम आये इससे बड़ा उपहार कोई नही हो सकता है । प्रेम यूथ फाउंडेशन अंगदान और देहदान को लेकर पूरे देश मे जागरूकता अभियान चलायेगा । देहदान करने के निणर्य को पत्रकार आनंद कुमार पाठक, ऑक्सीजन मैन गौरव रॉय, लाइफ लाइन ऑक्सीजन बैंक के सचिव शिशुपाल, विनायक डेंटल के डॉ राजीव कुमार, शिक्षाविद कपिलदेव प्रसाद, धर्म रक्षक राजेश गिरी जी महाराज,गौरव गुप्ता,राजदीप, चंदन कुमार,देवानंद कुमार,दिलीप कुमार,सुनील कुमार, अनमोल कुमार समेत हजारों लोगों ने सराहना की है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें