December 14, 2025 11:12 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्यमंत्री ने दिया बड़ी सौगात बिहार वासियों को स्मार्ट टनल मल्टी मॉडल हब पार्किंग

मुख्यमंत्री ने दिया बड़ी सौगात बिहार वासियों को स्मार्ट टनल मल्टी मॉडल हब पार्किंग

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना।बिहार को आज पहली स्मार्ट टनल और मल्टी मॉडल हब मिल गया है। CM नीतीश कुमार ने शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे इसका उद्घाटन किया। इसके शुरू होने से पटना जंक्शन के आसपास लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी।

दरअसल, जीपीओ गोलंबर से पटना जंक्शन गोलंबर वाया न्यू मार्केट एरिया में पिक आवर में गाड़ियां रेंगती रहती है। पटना जंक्शन पर गाड़ियों की पार्किंग की पर्याप्त व्यवस्था भी अब तक नहीं थी। अभी जीपीओ गोलंबर के पास ही बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड भी है। ऐसे में लोगों को स्टेशन आने और जाने में काफी परेशानी हो रही थी।

इसके उद्घाटन के बाद अब जंक्शन के पास से खुलने वाली बसों को यहीं पार्क किया जाएगा। ऑटो को भी यहीं लगाने की व्यवस्था होगी। हालांकि, आम जनता के लिए इसकी शुरुआत 18 मई से होगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें