जावरा (पिपलोदा) माणक लाल जैन
*साध्वीश्री जी का आज पिपलौदा मे प्रवेश व चातुर्मास प्रवेश इन्दौर मे*
पिपलौदा
युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद्विजय नित्यसेन सूरीश्वर जी म सा व आचार्य श्रीमद विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म सा की आज्ञानुवर्तिनी साध्वी श्री चारित्रकला श्री जी म सा आदि ठाणा 3 आज अनेक श्रीसंघो में विचरण करके आज 18 मई सुबह पिपलौदा नगर (जावरा ) मे प्रवेश किया।साध्वी जी का 2025 चातुर्मास श्री सीमंधर स्वामी उपाश्रय गुमास्ता नगर इंदौर मे श्री सौधर्म बृहद् तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन श्रीसंघ गुमास्ता नगर इंदौर मे होगा।
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की पिपलोदा नगर झंडा चौक आदिनाथ जैन मंदिर पर साध्वी श्री चारित्रकला श्रीजी महाराज साहब आदि ठाणा 3 विराजमान है ।कल सोमवार को प्रातः 9:00 बजे से 10 बजे तक श्रीसंघ को प्रवचन का लाभ मिलेगा। संघ मे साध्वी भगवन्तो के प्रवेश पर हर्ष का वातावरण है।











