December 14, 2025 10:12 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जैन तीर्थ पालीतना मे आज दो ध्वजारोहण का लाभ दोशी परिवार को मिला

पालीताणा माणक लाल जैन ‌‌

पालीतना
पुण्य सम्राट युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयन्तसेन सूरीश्वर महाराजा के परम भक्त चिन्तन दोशी को आज पालीताणा महातीर्थ पर भगवान गन्धरिया चौमुखजी जिनालय की ध्वजारोहण का लाभ मिला । चौमुखी जी प्रतिमा मन्दिर की ध्वजा के पंचवर्षीय लाभार्थी दोशी सविताबेन रमनलाल परिवार थराद निवासी थे।दुसरी ध्वजा शत्रुंजय गिरिराज महातीर्थ के मुल जिनालय की वार्षिक ध्वजारोहण जिसका लाभ सुरत निवासी भीखा भाई (बीसी) पुण्यशाली परिवार का था।दोशी परिवार के कल्याण मित्र भीखा भाई ने शत्रुंजय महातीर्थ मे दादा के मुल जिनालय की 487वी ध्वजारोहण से लेकर 494 वी ध्वजा का चढावे मे लाभ लिया । अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा की चिन्तन दोशी से चर्चा दौरान बताया की पालीतना तीर्थ मे भगवान शांतिनाथ जिनालय के सामने जयन्तोत्सव उपधान सिद्धवड के निमित्त पुण्य सम्राट गुरुदेव व गच्छाधिपति श्री के नाम का शिलालेख लगवाया । श्री थराद त्रिस्तुतिक जैन संघ – जयन्तोत्सव उपधान, सिद्धवड वर्ष 2081, पुण्यसम्राट के पट्टधर हृदयसम्राट गच्छाधिपति श्री नित्यसेनसूरिजी म.सा. के नाम का शिलालेख लगा जो आजीवन लगा रहेगा। पालीतना की वार्षिक ध्वजारोहण कार्यक्रम मे हजारों दादा के भक्तों का मेला लगा हुआ था। पालीतना मे वार्षिक ध्वाजारोहण का बहुत महत्व है क्योकि यह वार्षिक ध्वजा करीबन 8 माह तक लहराती है ।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें