December 14, 2025 10:52 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग की अध्यक्षता में पायलट प्रोग्राम NAKSHA हेतु राज्य स्तरीय समिति की बैठक वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई

झाबुआ माणक लाल जैन

 

झाबुआ, 19 मई 2025 मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन राजस्व विभाग की अध्यक्षता में पायलट प्रोग्राम NAKSHA हेतु राज्य स्तरीय समिति की बैठक वीडिओ कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्रालय एवं भूमि संसाधन विभाग द्वारा नगरीय क्षेत्रों के भू अभिलेख तैयार करने हेतु DILRMP अंतर्गत नगरीय ग्रामों के सर्वेक्षण हेतु पायलट प्रोग्राम NAKSHA आरम्भ किया गया हैं। इसमें चयनित ग्रामों अधिकारीगण को जानकारी प्रदान कर आवश्यक निर्देश दिए गए।
नक्शा (NAKSHA) कार्यक्रम से व्यवस्थित भूमि रिकार्ड की अनुपलब्धता, पुराने और अधुरे डेटा के कारण सरकारी दस्तावेजों एवं वास्तविक भूमि स्वामित्व में अंतर, राज्यों में एक समान प्रणाली का अभाव, स्वामित्व विवाद और अवैधानिक कब्जे की समस्या से मुक्ति मिलेगी। इस कार्यक्रम अंतर्गत शहरी भूमि के हवाई सर्वेक्षण (ड्रोन सर्वे, 2डी नैडिर कैमरा, ओब्लिक एंगल कैमरा, लिडार सेंसर- 3डी मैपिंग तकनीक) से सटीक मैपिंग, राज्य सरकार एंव नागरिक भागीदारी से भूमि रिकार्ड का सत्यापन, डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसान एक्सेस एवं भू स्थानिक डॉटा से सटीक अर्बन प्लानिंग की जाएगी।
इससे व्यापक डिजिटल भूमि रिकार्ड, सटीक एंव ऑनलाईन भूमि रिकार्ड उपलब्ध होने से जमीन के मालिकाना हक में स्पष्टता, शहरी भूमि प्रबंधन में सुधार जैसे- संपत्ती लेन-देन और ऋण प्राप्ती को सरल बनाना, उन्नत शहरी भूमि प्रशासन, आपदा प्रबंधन और आधारभूत संरचनाओं में रूकावट की समस्या का समाधान, भूमि स्वामित्व विवादों में कमी, प्रॉपर्टी टेक्स कलेक्शन में सुधार और शहरी निकायों की मजबूत वित्तीय स्थिति, भूमि रिकार्ड को पारदर्शी एवं सटीक और सभी के लिए उपलब्ध बनाना ।
इस दौरान जिले से कलेक्टर नेहा मीना, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मेघनगर श्रीमती रितिका पाटीदार एवं अधीक्षक भू अभिलेख पवन वास्केल उपस्थित रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें