December 14, 2025 10:02 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नगर पालिका परिषद उतरौला के सफाई प्रबंधनों की पोल अब खुलने लगी गन्दगी का अम्बार लगा

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत मिशन को ज़मीन पर उतारने का दावा करने वाली नगर पालिका परिषद उतरौला के सफाई प्रबंधनों की पोल अब खुलने लगी है। मोहल्ला रफ़ी नगर वार्ड नम्बर आठ में स्थित कार्यालय रजिस्ट्री आफिस के सामने बीते कई वर्षों से साफ सफाई न होने से घासफूस व झाड़-झंखाड़ उग आने से उसमें विषैले जानवरों का बसेरा बन गया है। बरसात के दिनों में खतरा और बढ़ जाता है। जिसके कारण वहां के बाशिंदों में भय व्याप्त है। स्थानीय निवासी मास्टर अब्बास खां, गुलाम हुसैन खां,नसीम अहमद खां, अय्यूब खां, शमीम रिजवी, मोहम्मद रफीक हैदर अली हासिल कारपेंटर सहित आदि लोगों ने बताया कि कई बार इसकी शिकायत नगर पालिका के सभासद,नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि और नगर पालिका अधिकारियों से की गई है। लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। रजिस्ट्री आफिस पर आये दिन सैकड़ों लोगों का आवागमन रहता है। रजिस्ट्री आफिस के सामने के अगल बगल गन्दगी का अम्बार लगा रहता है। और बड़े बड़े घास फूस व गेंदवर के लगने से जहरीले जानवरों का आवागमन भी बना रहता है।जिसके चलते कभी भी दुर्घटना का सबब बन सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेरे घर के पीछे बड़े बड़े गेंदवर के उग आने से कई बार जहरीले सांप हमारे घर में घुस आए हैं। जिससे हम लोगों को सांप से खतरा बना रहता है। इस समस्या को लेकर कई बार नगर पालिका के सभासद, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि,व नगर पालिका के जिम्मेदार अधिकारियों कर्मचारियों से शिकायत की गई है। लेकिन मामला ज्यों का त्यों बना हुआ है। पालिका के सफाई कर्मी खाना पूर्ति कर के चले जाते हैं। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र ही सफाई की व्यवस्था नहीं हुई,तो वे पालिका कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें