December 14, 2025 10:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुलिस सेवा में युवाओं के जुनून देख 287 को सम्मानित किया गया

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

समस्तीपुर जिले के ताजपुर प्रखंड में पुलिस सेवा की तैयारी करने वाला शैक्षणिक संस्थान जुनून एकेडमी के द्वारा अपने संस्थान के सफल 287 छात्रों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया l इस अवसर पर सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीओ को भी सम्मानित किया गया जिसमें एन जी ओ संघ बिहार सह प्रगति आदर्श सेवा केंद्र दूधपुरा समस्तीपुर के संस्थापक सचिव अधिवक्ता संजय कुमार बबलू आशा सेवा संस्थान के सचिव अमित कुमार वर्मा द एलीट सोसाइटी के जितेंद्र कुमार ईडेन वेलफेयर ट्रस्ट के ब्रज किशोर कुमार शामिल थेlइन सबों को मोमेंटो चादर और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया llकार्यक्रम में अतिथि के रुप में राष्ट्रीय जनता दल के मुख्य सचेतक विधायक अख्तरुल इस्लाम शाहीन विधायक रण विजय साहू विधान पार्षद तरुण कुमार दरोगा ग्रुरु के नाम से जाने वाले रौशन कुमार आदि कई लोग शामिल थेl इन सभी संगठनों के पदाधिकारियों को सम्मान मिलने पर समस्तीपुर जिला के सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए कहा है सामाजिक संगठनो के सहयोग के बिना किसी भी संगठन का विकास संभव नही है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें