December 14, 2025 10:41 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा सैनिकों के उत्साहवर्धन को लेकर निकाली गई रैली


आपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा रैली निकालते भाजपाई
रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
बुधवार को विधायक राम प्रताप वर्मा व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा रैली निकाली गई जिसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।तिरंगा रैली बरदही बाजार से ज्वाला महारानी मंदिर होते हुए राजा बाजार, गुरूद्वारा गली अलावलपुर, हाटन रोड, गुरूदयाल डीह से सुभाष नगर पुलिस चौकी गली में अन्त तक होते हुए डाकघर व श्यामा प्रसाद मुखर्जी चौराहे से भाजपा कार्यालय पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक राम प्रताप वर्मा व नगर पालिका परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने रैली की अगुवाई की । रैली के दौरान देशभक्ति की भावना से लोगों को प्रेरित किया गया।
इस दौरान उन्होंने लोगों को यात्रा के उद्देश्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी। विधायक ने इस आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विधायक ने कहा कि रैली का उद्देश्य देश की एकता और अखंडता को बढ़ावा देना है जनता में राष्ट्रीय गौरव की भावना जगाना है। कार्यकर्ताओं ने तिरंगे झंडे के साथ मार्च करते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया देशभक्ति गीत गाते हुए अपने देश के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का प्रदर्शन किया। चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्ता ने कहा कि तिरंगा रैली हमें देश की स्वतंत्रता और संप्रभुता के महत्व को याद दिलाती है और हमें अपने देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पालन करने के लिए प्रेरित करती है। भाजपा नगर अध्यक्ष फणीन्द्र गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि यह रैली देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के मूल्यों को अपनाने के लिए आम जनमानस प्रेरित करने के लिए किया गया है। इस मौके पर देवानंद गुप्ता, ओम प्रकाश गुप्ता, सीबी माथुर, सुधीर कुमार श्रीवास्तव, अंकुर गुप्ता,अल्पसंख्यक मोर्चा के विधान सभा प्रभारी शवाब हैदर, कृष्ण कुमार, दद्न त्रिपाठी, महेन्द्र प्रताप सिंह,रोहित राज, सूरज नवीन जयसवाल, अभिषेक गुप्ता, आशीष कसौधन,संतोष गुप्ता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें