December 14, 2025 11:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

समर कैंप में अधिक से अधिक छात्र छात्राओं को लेना चाहिए भाग – खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र ओझा

झाबुआ पेटलावद माणक लाल जैन

 

संस्कारित समर कैंप का हुआ समापन

झकनावद. शिक्षा विभाग भोपाल एवं झाबुआ जिला कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशानुसार जनपद पंचायत पेटलावद के अंतर्गत आने वाली शासकीय पीएम श्री स्कूल झकनावदा में 21 दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। इस 21 दिवसीय समर कैंप में शिक्षा विभाग की इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं का शारीरिक और मानसिक विकास करना है। कैंप में प्रतिदिन सुबह 8 से 12 बजे तक योगके अलावा अन्य गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया । इसके साथ ही योग फिटनेस दौड़ लोक नृत्य की प्रस्तुति, समूह में क्षेत्रीय नृत्य का अभ्यास, पारंपरिक परिधान दिवस,लोक कथाएं सुनाना, प्रसिद्ध लोककथाओं का अभिनय, हस्तशिल्प कला मिट्टी कागज से पारंपरिक वस्तुएँ बनाना, वरिष्ठ नागरिकों से संवाद,डिजिटल कौशल और स्मार्ट कक्षा गतिविधियां, स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाई की जानकारी,पौधारोपण और उनकी टैगिंग, पुस्तकालय गतिविधियों ओर समूह पठन सत्र आदि के बारे में छात्रों को जानकारियां दी गई।

समर कैंप में सहभागियों को किया गया पुरस्कृत

21 मई को संस्कारित समर कैंप का समापन आयोजन आयोजित किया गया जहां प्रबुद्धजनों में जनपद उपाध्यक्ष देवकुंवर पडियार व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़ एवं छात्र छात्राओं ने समर कैंप को लेकर अपने अपने विचार व्यक्त किए इसके साथ ही खण्ड शिक्षा अधिकारी देवेंद्र ओझा ने भी समर कैंप के उद्देश्य एवं उसके महत्व को समझाया। तो वहीं समर कैंप में सहभागियों ने बताया कि इस प्रकार के कैंप आयोजित होते रहना चाहिए जिससे हमको शिक्षा के साथ साथ अन्य गतिविधियों के बार में भी जानकारियां प्राप्त हो सके। आयोजन में उपस्थित अतिथि श्रीमती देवकुंवर पडियार,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र राठौड़,पलक संघ अध्यक्ष फकीरचंद माली, शिक्षा विभाग बीई ओ ने संस्कारित समर कैंप में सहभागी छात्र छात्राओं को समर कैंप प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समस्त स्कूल स्टाफ से प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया,कार्यक्रम प्रभारी दिनेश बघेल,कैलाश कटारा, लक्ष्मी चौधरी, यशपाल घटिया,ललिता बरफा,आरती मिस्त्री,मोनू सोलंकी, हर्षिता चोयल,सुरेश प्रजापत,नारायणदास बैरागी,संचालन शत्रुघ्न मालवीय ने किया आभार हेमेंद्र कुमार जोशी ने माना। आयोजन पश्चात संकुल द्वारा अतिथियों एवं छात्र छात्राओं का सहभोज का आयोजन भी किया गया I

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें