December 14, 2025 10:51 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

साध्वी श्री की निश्रा मे 7 दिवसीय कन्या शिविर का समापन पर टान्डा चातुर्मास प्रवेश मुहुर्त प्रदान

‌ धार माणक लाल जैन

 

नित्य स्नेह कन्या संस्कार शिविर मे 12 से 27 वर्ष की 180  कन्याओं ने लिया भाग
(राजगढ़ मोहनखेडा )

श्री सौधर्म बृहद् तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन संघ का प्रसिद्ध तीर्थ मोहनखेड़ा की पावन भूमि पर स्थित  श्री जयंतसेन म्यूजियम के पावन परिसर में समर वेकेशन के तहत 14 मई से 21 मई 2025 तक नित्य स्नेह कन्या संस्कार शिविर का आयोजन श्री राज राजेंद्र जैन श्वेताम्बर तीर्थ दर्शन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया । राष्ट्रसंत पुण्य सम्राट युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के दिव्य आशीष एवं गच्छाधिपति श्रीमद विजय नित्यसेन सुरीश्वर जी महाराज साहब एवं आचार्य श्री जयरत्न सूरीश्वर जी महाराज साहब के आशीर्वाद व सरलमना साध्वी श्री स्नेहलता श्री जी महाराज साहब की सुशिष्या मालवा शासन दीपिका साध्वी श्री तत्वलता श्री जी महाराज साहब आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा में आज 7 दिवसीय शिविर का ऐतिहासिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। समापन के अवसर पर बालिकाओं ने सांस्कृतिक प्रोग्राम की प्रस्तुति दी। बच्चों ने शिविर के बारे में अपने अपने उद्बोधन भी दिए। ट्रस्टमंडल की ओर से सचिव श्री मुकेशजी जैन ने अपने स्वागत उद्बोधन में पूज्य साध्वीजी भगवंत, शिविर के सभी लाभार्थी परिवार, अतिथिगण, श्रीसंघ एवं परिषद परिवार पधारे हुए गुरुभक्तों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में इसे ही शिविर के आयोजन के लिए ट्रस्ट मंडल सदेव तत्पर रहेगा। सभी बालिकाओं ने समाज से बाहर तथा परिवार के विरुद्ध एवं माता पिता की आज्ञा के बिना शादी नहीं करने का वचन पूज्य साध्वीजी भगवंत से लिया। इस अवसर पर शिविर के 12 लाभार्थी परिवारो में से शिविर के मुख्य लाभार्थी श्री सुधीर कुमारजी अमृतलालजी पावेचा परिवार, धार लाभार्थी श्री सुभाषचंजी काकरिया, पारा, श्री सुरेशचंदजी चोरड़िया परिवार, बामनिया अतिथि परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाशजी छाजेड़, पारा श्री संगीता जी पोरवाल, दलौदा, बाबूलाल जी मामा, राजगढ़ सेवंतीलालजी मोदी, राजगढ़ , श्री अनिलजी जैन, झाबुआ जैन श्री संघ टांडा के पदाधिकारीगण,परिषद परिवार के पदाधिकारीगण व ट्रस्टमंडल की ओर से सचिव श्री मुकेशजी जैन सहसचिव श्री संजय जी हरण ट्रस्टी श्री लोकेंद्रजी मोदी विशेषरुप से उपस्थित रहे। म्यूजियम के राजगढ निवासी ट्रस्टीगण व राहुल जैन एंव स्टाफ का शिविर में सराहनीय सहयोग रहा।
विशेष नियमों का पालन करने पर ट्रस्टमंडल द्वारा सभी का बहुमान किया गया जिसमें अनुशासन में प्रथम रिद्धि सिद्धि जैन, बाजना द्वितीय निकिता अग्रवाल सारंगी तृतीय 9 वर्षीय बालिका हर्शिता जैन, पिपलौदा बागला एवं सबसे अधिक सामयिक, 7 दिन मौन, मोबाइल का त्याग जैसे कई नियमों का पालन करने वाली बालिकाओं का बहुमान किया गया। बालिकाओं द्वारा पूज्य साध्वीजी भगवंत एवं अपने माता पिता को चावल से बधाया।
ट्रस्टमंडल द्वारा सभी बालिकाओं के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं रहना खाना आदि का विशेष ध्यान रखा गया। कार्यक्रम का संचालन विपीन वागरेचा व आयुष बोहरा नागदा ने किया व म्यूजियम ट्रस्ट के सचिव श्री मुकेश जी नाकोडा ने सभी का आभार व्यक्त किया। अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने बताया की शिविर समापन के अवसर पर टान्डा श्रीसंघ को साध्वी श्री जी चातुर्मास प्रवेश का 5जुलाई 2025 का मुहुर्त प्रदान किया। टान्डा श्रीसंघ ने सभी संघों से चातुर्मास प्रवेश मे पधारने का निवेदन किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें