झाबुआ माणक लाल जैन
मध्यप्रदेश के मालवा मे होने वाले श्रवण-श्रमणी भगवंतो चातुर्मास सूची व प्रवेश की सूचना एंव निमंत्रण
दादा गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा के प्रशिष्य पुण्य सम्राट युगप्रभावकाचार्य श्रीमद् विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के पट्टधर गच्छाधिपति श्रीमद् विजय नित्यसेन सूरीश्वरजी म सा व आचार्य श्रीमद् विजय जयरत्न सूरीश्वरजी म सा के आज्ञानुवर्ती श्रमण-श्रमणी भगवंतो का मध्यप्रदेश के मालवा मे विचरण ,चातुर्मास प्रवेश व निमंत्रण सूचना का सन्देश ।
(1) मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म.सा.मुनिराजश्री पवित्ररत्न विजय जी म सा का दिनांक 7 जुलाई को नागदा जंक्शन मे चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश में होगा । वर्तमान में मुनिद्वय भगवंत 23 मई पारा आगे 25 मई विहार मे व 26 मई मोहनखेडा तीर्थ सुबह प्रवेश कर दादा गुरूदेव के दर्शन वन्दन कर 29 मई तक जयंतसेन म्युजियम मोहनखेडा तीर्थ मे विराजमान रहेगे । वहां से विहारकर विभिन्न संघो मे विचरण करते हुवे 4 जून को कुक्षी नगर मे प्रवेश कर जिनालय शताब्दी अवसर पर तीर्थ घोषणा कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान कर नागदा की ओर विहार रहेगा। नागदा श्री संघ से करीबन 60 सदस्य 25 मई रात्रि को मोहनखेड़ा तीर्थ पहुँच कर सुबह मुनिराज श्री के दर्शन वन्दन कर मोहन खेड़ा तीर्थ प्रवेश पर अगवानी करेगे।
(2)साध्वीजी श्री तत्वलता श्रीजी म.सा.आदि ठाणा की निश्रा मे श्री जयंतसेन म्यूज़ियम मोहन खेड़ा तीर्थ मे नित्य स्नेह शिविर के समापन होने के बाद विभिन्न संघों में विहार करते हुए टांडा में चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश 5 जुलाई को होगा ।
(3)साध्वीजी श्री चारित्रकला श्रीजी म. सा.आदि ठाणा 21 मई को जावरा, आगे ताल, आलोट श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ तीर्थ, महिदपुर रोड, नागदा आदि संघों की स्पर्शना करते हुए इंदौर गुमाश्ता नगर संघ में वर्ष 2025 के आगामी चातुर्मास के लिए 30 जून को प्रवेश करेंगे।
4)साध्वीजी श्री अमृतरसा श्रीजी म.सा. आदि ठाणा वर्तमान में राजगढ़ में विराजमान है एवं आगे विहार कर अन्य संघों में विचरण करते हुए जावरा में चातुर्मास हेतु मंगल प्रवेश 4 जुलाई को रहेगा।
(5) साध्वीजी श्री शाश्वत प्रियाश्रीजी म.सा.आदि ठाणा वर्तमान में खाचरौद विराजमान है एवं आगे विभिन्न संघों में विहार कर चातुर्मास हेतु रतलाम में मंगल प्रवेश 5 जुलाई को रहेगा।
(6)साध्वीजी श्री लब्धिनिधी श्रीजी म.सा.आदि ठाणा वर्तमान में गुजरात के मणिलक्ष्मी तीर्थ से आगे मध्यप्रदेश की और विहाररत है । आपका इस वर्ष का चातुर्मासिक प्रवेश कुक्षी नगर में 4 जुलाई में होगा।
(7) साध्वीजी श्री सुपार्श्व निधीश्रीजी म.सा. आदि ठाणा 22 मई को ताल व 23 मई को श्री अष्टापद तीर्थ मे कुछ दिन स्थिरता रहेगी । आगे रोजाना, रिंगनोद, जावरा होते हुए 3 जून को हतनारा नगर मे प्रवेश कर 4 जून श्री चन्द्रप्रभु स्वामी जिनालय के शिलान्यास कार्यक्रम मे निश्रा प्रदान करेंगे । साध्वीजीश्री का चातुर्मास मंगल प्रवेश 4 जुलाई को खाचरौद मे होगा।
अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने सभी गुरूभक्तो से निवेदन किया की अनुकूलता अनुसार विहार में सेवा देवे एवं मालवा मे श्रवण – श्रवणी भगवन्तो के चातुर्मास मंगल प्रवेश में सम्मिलित होकर जिनशासन की शोभा बढ़ाए ।











