December 14, 2025 9:42 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ नजदीकी जनसुविधा केन्द्र पर जाकर ई-श्रम पोर्टल पर अपना निःशुल्क पंजीयन अवश्य कराकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें

सामाजिक सुरक्षा के लिए भविष्य में संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ लेने हेतु ई-श्रम पोर्टल पर करायें पंजीकरण

आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ नजदीकी जनसुविधा केन्द्र पर जाकर ई-श्रम पोर्टल पर अपना निःशुल्क पंजीयन अवश्य कराकर सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें

गाजियाबाद। विभिन्न सेवाएं प्रदान करने वाले आॅनलाइन एप के लिए काम करने वाले वर्कर्स को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा प्रदान किए जाने लिए उनका ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराने का आदेश दिया गया है, जिसके माध्यम से उन्हें सामाजिक सुरक्षा के लिए भविष्य में संचालित की जाने वाली योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। आॅनलाइन विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने वाले ओला, उबर, जोमेटो, स्वीगी, ब्लू डार्ट, अमेजोन, फ्लिपकार्ट, यू ट्यूब, फेसबुक जैसी तमाम कम्पनियॉ आॅनलाइन एप के माध्यम से व्यवसाय करती हैं, लेकिन उनका अपने नियोक्ता के साथ कर्मचारी और सेवायोजक जैसा संबंध नहीं होता है। ये केवल डिजिटल माध्यम से एक दूसरे से जुड़े होते हैं। इन्हें प्लेटफार्म वर्कर्स या गिग वर्कर्स कहते हैं। आॅनलाइन एप से जुड़े नियोक्ता को एग्रीगेटर्स कहा जाता है।
जनपद गाजियाबाद में अबतक 364 गिग वर्कर्स ने अपना पंजीयन ई-श्रम पोर्टल करा लिया है। दिनांक 21.05.2025 से विशेष अभियान के अन्तर्गत जेप्टो, ब्लैंकेट, बिगबास्केट, स्वीगी कम्पनियों में कार्य करने वाले 20 गिग वर्कर्स का कैम्प लगाकर ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया एवं अधिक अधिक से पंजीयन कराये जाने हेतु गिग वर्कर्स को प्रेरित किया गया।
आॅनलाइन एप के लिए काम करने वाले वर्कर्स से अपील की जाती है कि आधार कार्ड व पैन कार्ड के साथ नजदीकी जनसुविधा केन्द्र पर जाकर ई-श्रम पोर्टल पर अपना निःशुल्क पंजीयन अवश्य कराये और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। इसी क्रम में दिनांक 21.05.2025 से दिनांक 30.05.2025 तक श्रम विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। किसी भी जानकारी अथवा सहयोग के लिए मो0नं0-8630038536, 9528831640 पर संपर्क किया जा सकता है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें