साध्वी मंडल व मालवा के अनेक गुरूभक्तो ने अगवानी की
धर्मसभा मे नागदा चातुर्मास प्रवेश पत्रिका का विमोचन
मोहनखेड़ा
राष्ट्रसंत युगप्रभावकचार्य पुण्य सम्राट श्रीमद्विजय जयंतसेन सूरीश्वरजी महाराजा के शिष्य गच्छाधिपति श्री नित्यसेन सूरीश्वर जी म सा व आचार्य श्री जयरत्न सूरिश्वर जी म सा के आज्ञानुवर्ती मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजयजी म सा व पवित्ररत्न विजयजी म सा आदि ठाणा का दिनांक 26 मई सोमवार को सुबह मोहनखेडा गौशाला से प्रवेश हुआ। मोहनखेडा तीर्थ मे विराजमान सभी साध्वी मंडल व नागदा श्रीसंघ सहित मालवा के अनेक गुरूभक्तो ने अगवानी की। गौशाला से गाजे बाजे से भगवान आदिनाथ दादा व गुरूदेव श्रीमद् विजय राजेन्द्र सूरीश्वरजी महाराजा व पुण्य सम्राट के गुरू आचार्य श्री यतीन्द्र सूरीश्वरजी म सा की समाधि स्थली पर मुनि भगवंतो ने दर्शन वंदन किये। सामैया श्री जयंतसेन म्यूजियम मोहनखेड़ा तीर्थ मे पहुंचा वहां पर श्री राज राजेंद्र जैन श्वेताम्बर तीर्थ दर्शन पब्लिक चेरिटेबल ट्रस्ट के सचिव मुकेश जी जैन नाकोडा के नेतृत्व मे ट्रस्टीगण ने मुनिराज भगवंतो के आगमन पर गवली कर प्रवेश करवाया। धर्मसभा मे नागदा श्रीसंघ व अनेक गुरूभक्तो की उपस्थिती मे व मुनिद्वय कि निश्रा मे चातुर्मास प्रवेश की आमंत्रण पत्रिका पर मुनिभगवंतो ने वासक्षेप किया व विमोचन श्री सौधर्म बृहद् तपोगच्छीय त्रिस्तुतिक जैन संघ मध्यप्रदेश अध्यक्ष सुरेश जी तांतेड, जयंतसेन म्यूजियम ट्रस्ट के सचिव मुकेश जैन नाकोडा व ट्रस्टी लोकेन्द्रजी मोदी,परिषद मंत्री चिराग भंसाली, श्वेताम्बर मूर्तिपूजक जैन श्री संघ नागदा अध्यक्ष मनीष सालेचा व्होरा,सचिव हर्षित नागदा, चन्द्र प्रभु ट्रस्ट अध्यक्ष सुनील कोठारी, पार्श्व प्रधान पाठशाला ट्रस्ट से सुनील वागरेचा, श्री शान्तीनाथ जिनालय ट्रस्ट अध्यक्ष ब्रजेश बोहरा ,नाकोडा मन्दिर ट्रस्टी आशीष चौधरी, चातुर्मास समिती अध्यक्ष मनोज वागरेचा सचिव सुशील सकलेचा ने किया। मुनिराज श्री प्रत्यक्षरत्न विजय जी म सा ने प्रवचन मे अपने मुखारविंद से चातुर्मास का परमरस चातुर्मास व समिती का जयन्तराज चातुर्मास समिति नामकरण किया गया।
मुनिराज श्री पवित्ररत्न विजय जी म सा ने प्रवचन मे कहा चातुर्मास मे अधिक से अधिक धर्म आराधना करे। कार्यक्रम का संचालन जयंतसेन म्युजियम के ट्रस्टी मुकेश जी नाकोडा ने किया व म्युजियम ट्रस्ट मंडल ने नागदा श्रीसंघ अध्यक्ष ओरा व चातुर्मास समिती अध्यक्ष वागरेचा व अखिल भारतीय श्री राजेन्द्र जैन नवयुवक परिषद् के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी बोहरा का बहुमान किया गया। मुनिभगवंतो के विहार मे सेवा दे रहे मित बरमेचा झाबुआ का बहुमान किया गया । कार्यक्रम का पश्चात मिडिया प्रभारी ब्रजेश बोहरा ने जयंतसेन म्यूजियम ट्रस्ट की शानदार व्यवस्था व नागदा श्रीसंघ सहित गुरूभक्तो का आभार प्रकट किया। नागदा संघ मोहनखेड़ा तीर्थ से प्रस्थान कर भापावर तीर्थ होतु हुवे लाबरिया मे साध्वीश्री अमृतरसा श्रीजी म सा आदि ठाणा के दर्शन वन्दन कर बदनावर मे चौविहार कर नागदा के लिये रवाना हुआ।











