December 14, 2025 11:01 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने जनसुनवाई में आये ग्राम वासियों से चर्चा कर मामला संज्ञान में लिया

झाबुआ माणक लाल जैन

 

रुक्मणीपाडा ग्राम में कैम्प लगाकर किसानों के दस्तावेज पूर्ण कराये जाकर मुआवजा दिलाया जायेगा

झाबुआ, 27 मई 2025 जनसुनवाई में खवासा क्षेत्र में पिपली नाका तालाब के डूब प्रभावित ग्राम रुक्मणीपाडा और चरकोटीपाड़ा के किसानों द्वारा भूमि का मुआवजा राशि दिलाये जाने के लिए आवेदन किया गया। कलेक्टर नेहा मीना ने आवेदकों के साथ वन टु वन चर्चा कर समस्या सुनी। कलेक्टर ने त्वरित संज्ञान लेकर राजस्व विभाग और जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को प्रकरण के तहत 47 डूब प्रभावित किसानों को मुआवजा राशि दी जाने में हुई देरी की स्पष्ट जानकारी चाही।
मामले को संज्ञान में लेकर कलेक्टर ने 2 जून 2025 को रुक्मणीपाड़ा में कैम्प लगाकर कृषको के दस्तावेज पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये। कैम्प में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को स्वयं उपस्थित होकर कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिए। कैम्प में राजस्व विभाग, जल संसाधन विभाग और पोस्ट ऑफिस का दल भेजकर नये अकाउंट बनाये जाना, पूर्व के बने अकाउंट में संशोधन किये जाने, राजस्व एवं अन्य दस्तावेजों के पूर्ण किये जाने का कार्य किया जाएगा। साथ ही जून माह के अंत तक मुआवजा राशि दिलाये जाने संबंधी समस्त कार्यवाही पूर्ण करने के निर्देश दिये। साथ ही संबंधित सभी अधिकारियों को भविष्य में इस प्रकार की अनावश्यक देरी ना किये जाने की चेतावनी दी।
कलेक्टर ने सभी डूब प्रभावित मुआवजा रहित किसानों से अपील करी कि 2 जून को कैम्प में पहुंचकर समस्त दस्तावेज राजस्व विभाग और जल संसाधन विभाग के समन्वय से पूर्ण कराएं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें