June 24, 2025 6:55 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगरपालिका परिसर में नगरपालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया।

रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर )

अहिल्याबाई होलकर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत नगरपालिका परिसर में नगरपालिका सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि चेयरमैन सहकारी बैंक बहराइच डाक्टर जितेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि शासन धर्म परायण के हाथ में हो तो जनता सुखी रहती और अहिल्याबाई होल्कर ने इसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए अपने राज्य की सत्ता को भगवान शिव के हाथों में सौंप रखा था। उन्होंने अपने शासनकाल के दौरान पूरे देश में विभिन्न प्राचीन मंदिरों का पुनर्निर्माण कराया और उसमें प्रमुख रूप से काशी विश्वनाथ मंदिर शामिल है। वह शिव की अनन्य भक्त थी और इस भक्ति के कारण उन्हें राज्य सत्ता मिली थी। उन्होंने गरीबों महिलाओं शोषितों वंचितों के लिए तमाम जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई थी। विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा वंदना पासवान ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर महिलाओं के लिए एक आदर्श पुत्री आदर्श मां और एक आदर्श शासक थी हमें उनके जीवन चरित्र से सीख लेने की जरूरत है। नगर पालिका अध्यक्ष सविता गुप्ता ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर का जीवन चरित्र सभी महिलाओं को अपने जीवन में उतारना चाहिए जिससे हम एक स्वस्थ एवं संस्कारी समाज का निर्माण कर सके। अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप गुप्त ने कहा कि लोकमाता ने भूखों के लिए अन्नसत्र खोले और प्यासों के लिए प्याऊ बनवाए। इसलिए उन्हें पुण्यश्लोक की उपाधि मिली थी । ईओ राजमणि वर्मा सुधीर श्रीवास्तव, फणीन्द्र गुप्त, अंकुर गुप्त, मनोज सिंह, महेंद्र सिंह, विकास गुप्त,दीपक चौधरी, दीपक गुप्त, दुर्गेश सोनू,विजयपाल वर्मा,अमित गुप्त,अभिषेक,अल्ताफ, राजेश, रविन्द्र,हरिश्चंद्र यादव आदि मौजूद रहे। इसी क्रम गैंड़ास बुजुर्ग सभागार में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष मंजू तिवारी ने कहा कि लोग माता अहिल्याबाई होलकर के जीवन की शुरुआत संघर्ष से होकर धर्म मार्ग के रास्ते राज्य सत्ता तक पहुंचा। इसलिए वह समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति व महिलाओं के दर्द को समझती थी और इसी तरह उन्होंने अपने शासन को बनाया था कि किसी को भी कष्ट ना हो। ब्लॉक प्रमुख राकेश तिवारी ने कहा कि हम जैसे-जैसे अहिल्याबाई होलकर के जीवन चरित्र को पढ़ेंगे वैसे ही हमारे जीवन में संस्कार व सदाचार स्वत: आता जाएगा। खंड विकास अधिकारी इंदिरावती वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव मिश्र,अतुल रस्तोगी,रीना वर्मा,पुष्पा,राहुल पाठक आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें