रोहित कुमार गुप्ता उतरौला (बलरामपुर)
भाजपा आला कमान के निर्देशानुसार एक राष्ट्र, एक चुनाव का प्रचार प्रसार भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा जोर शोर की जा रही है।जगह जगह सम्मेलन का आयोजन कर तो कहीं दीवारों पर स्लोगन लिख कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है।इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक राम प्रताप वर्मा ने दीवार पर एक राष्ट्र एक चुनाव का नारा लिखकर सरकार द्वारा प्रायोजित योजना का समर्थन किया। इससे पूर्व भाजपा कार्यालय उतरौला में एक राष्ट्र, एक चुनाव व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया था जिसमे भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारी संख्या में शामिल होकर एक राष्ट्र, एक चुनाव का समर्थन किया था। इस दौरान विधायक रामप्रताप वर्मा ने कहा कि एक राष्ट्र एक चुनाव देश को और अधिक ताकत मिलने का काम करेगा, जिसका आमजन को भी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि अनूप चंद्र गुप्ता,विधान सभा संयोजक सुधीर श्रीवास्तव,महेंद्र प्रताप सिंह,ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि महिपाल चौधरी ,अशोक सोनी,आयुष जयसवाल, कृष्ण कुमार ,संजय गुप्ता,सुरेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव,विजय पाल वर्मा,सीबी माथुर,अभिषेक गुप्ता,दीपक कुमार,अतुल यादवअमित गुप्ता,प्रवेश कुमार,सम्मानित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे/











