December 14, 2025 11:13 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिक्रमगंज की सभा में सीएम नीतीश की जुबान फिसल गई_

*बिक्रमगंज की सभा में सीएम नीतीश की जुबान फिसल गई_ !*

*पीएम मोदी की जगह अटल बिहारी को पीएम बताया*

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

 

बिक्रमगंज(रोहतास )।रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल स्थित दुर्गाडीह में सीएम नीतीश कुमार की जुबान पुनः अचानक फिसल गई।जी हां!पीएम नरेंद्र मोदी की जगह अटल बिहारी को पीएम बताया! हालांकि पुनः सीएम नीतीश ने अपनी भूल को सुधारते हुए मंच व आम लोगों से क्षमा मांगा।गौरतलब हो कि शुक्रवार को रोहतास जिले के बिक्रमगंज अनुमंडल स्थित दुर्गाडीह में पीएम नरेंद्र मोदी की विशाल जनसभा आयोजित हुई।उक्त समारोह में सीएम नीतीश कुमार समेत बिहार व केन्द्र सरकार के कई मंत्री व वरिष्ठ नेताओं का जमघट लगा हुआ था।भीषण गर्मी व उमस के बावजूद बिहार के सबसे बड़े राजनीतिक सभा में जनसैलाब उमड़ पड़ा।पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में शाहाबाद समेत मगध प्रमंडल के 30 विधानसभा से लाखों की संख्या में हुजूम उमड़ पड़ा।पीएम मोदी के मंच पर पहुंचने के उपरांत केवल बिहार के सीएम नीतीश कुमार को सभा को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया।जहां नीतीश कुमार ने अपने पुराने अंदाज में पिछले कई सालों से बिहार के चौमुखी विकास की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।वहीं बोलने के क्रम में सीएम नीतीश की जुबान पुनः अचानक फिसल गई।उन्होंने पीएम मोदी को नमन करते हुए भी श्रद्धांजलि देने की बात कह डाली। हालांकि उन्होंने अपनी बात के लिए क्षमा मांगा।पीएम नरेंद्र मोदी ने बिहार को 50 हजार करोड़ की सौगात देने की बात कही।वहीं सासाराम को लेकर उन्होंने मर्यादा पुरूषोतम श्रीराम का नाम लेकर संबोधित किया।पीएम ने राम को याद करते हुए कहा कि प्राण जाए!पर वचन न जाए!हमने बिहार से जो भी महत्वपूर्ण वादा किया उसको बखूबी निभाया।समारोह को केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा,चिराग पासवान,जीतन राम मांझी,गिरिराज सिंह,नित्यानंद राय व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के अलावा कई नेताओं ने संबोधित किया।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें