December 14, 2025 10:11 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

बिहार खादी” लेकर आया है साल की सबसे बड़ी समर सेल, 50% की छूट पर

बिहार खादी” लेकर आया है साल की सबसे बड़ी समर सेल, 50% की छूट पर

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। बिहार राज्य खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, पटना द्वारा खादी मॉल, पटना एक बार फिर अपने ग्राहकों के लिए साल की सबसे प्रतीक्षित और शानदार खादी समर सेल लेकर आया है। इस विशेष अवसर पर सभी खादी उत्पादों पर फ्लैट 50% की भारी छूट दी जा रही है।

यह समर सेल 1 जून से 30 जून 2025 तक खादी मॉल, पटना एवं मुजफ्फरपुर, साथ ही बिहार खादी की आधिकारिक वेबसाइट www.biharkhadi.com पर भी लागू रहेगी। इस सेल का उद्देश्य पारंपरिक खादी को आम जनमानस तक पहुँचाना, स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहन देना, और स्वदेशी उत्पादों को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करना है।

इस सेल में ग्राहकों को खादी के कुर्ते, साड़ियाँ, शर्ट्स, खादी बंडी, भागलपुरी चादर, तसर सिल्क की साड़ियाँ, मधुबनी पेंटिंग वाली साड़ियाँ, गमछा, बैग, एसी क्विल्ट तथा घरेलू उपयोग के वस्त्र पर आधे दाम की आकर्षक छूट मिलेगी।

विशेष छूट को लेकर मॉल प्रबंधक रमेश चौधरी ने बताया कि बिहार खादी सदैव से ही गुणवत्ता और स्वदेशी उद्योग की पहचान रहा है। यह समर सेल न केवल ग्राहकों को विशेष छूट प्रदान करती है, बल्कि खादी उद्योग को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी है।
आज ही नजदीकी खादी मॉल – पटना अथवा मुजफ्फरपुर – पधारें, या हमारी वेबसाइट पर विज़िट करें और इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं।
पता: खादी मॉल पटना, पूर्वी गांधी मैदान, पटना, गेट न॰ 7 विपरीत एवं खादी मॉल, मुजफ्फरपुर , पीएनटी चौक पधारें।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें