December 14, 2025 10:05 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विकसित कृषि संकल्प अभियान में शिरकत कर सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान द्वारा आयोजित कृषक संगोष्टी में किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर साँझा किये उनके अनुभव

झाबुआ माणक लाल जैन

विकसित कृषि संकल्प अभियान में शिरकत कर सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान द्वारा आयोजित कृषक संगोष्टी में किसानों से सीधा संवाद स्थापित कर साँझा किये उनके अनुभव

29 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित होगा विकसित कृषि संकल्प अभियान

झाबुआ, 31 मई 2025 जिले में कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में जिला स्तर पर कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ एवं विकासखंड रामा अंतर्गत ग्राम पंचायत पाडलघाटी तथा विकासखंड थांदला में 29 मई 2025 को विकसित कृषि संकल्प अभियान के कार्यक्रम का शुभारम्भ कर कार्यक्रम आयोजित किया जाकर उपस्थित किसान भाइयो को नवीन उन्नत तकनीकी की जानकारी से रूबरू कराया गया।
कार्यक्रम के दूसरे दिन 30 मई 2025 को विकासखण्ड झाबुआ के ग्राम गुन्दीपाड़ा एवं मेघनगर के ग्राम गुजरपाड़ा में किसानों की उन्नति एवं विकास के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार के विशेष अभियान के तहत खरीफ मौसम की तैयारी के पूर्व कृषि एवं कृषि से संबंद्ध विभागों में केन्द्रीय तथा राज्य स्तर से संचालित योजनाओं तथा कृषि वैज्ञानिको द्वारा खेती किसानी के संबंध में ईजाद की गई नवीन/उन्नत तकनीकी एवं प्राकृतिक खेती, फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ खेती की लागत को कम करने के लिए मिट्टी नमूना लेने की सलाह दी गई तथा साइल हेल्थ कार्ड में अनुशंसित उर्वरक का उपयोग करे।
साथ ही क्षेत्र के प्रगतिशील कृषको द्वारा कृषि के क्षेत्र में किये जा रहे नवाचारों को विकसित कृषि अभियान के दौरान आत्मा ‌द्वारा आयोजित विशेष कृषक संगोष्ठी में सांसद श्रीमती अनीता नागरसिंह चौहान ‌द्वारा अपने वक्तव्य के दौरान किसानो से सीधा संवाद स्थापित करते कहा कि किसान भाइयों से अपील करते हुए कहा कि शासन द्वारा आयोजित 15 दिवसीय अभियान में अधिक से अधिक किसान भाई सहभागिता करे और खेती किसानी में किये गये नवाचार एवं नवीन/उन्नत तकनीकी की जानकारी प्राप्त कर कम लागत में अधिक मुनाफा प्राप्त करे।
साथ ही किसान भाइयो से अपील की खरीफ मौसम की बुवाई पर्याप्त वर्षा होने के पश्चात 15 जून के बाद ही करे अभी किसान भाई अपने खेतो की तैयारी करने के साथ कृषि आदान सामग्री जैसे बीज, खाद आदि की व्यवस्था कर ले उक्त वक्तव्य जनप्रतिनिधि श्री भानु भूरिया ‌द्वारा अपने उद्बोधन में किये।
मेघनगर के ग्राम गुजरपाड़ा में विधायक वीरसिंह भूरिया द्वारा अपने उद्बोधन में किसान भाइयों को संबोधित करते हुए अपील की गई वे नवीन/उन्नत तकनीकी अपनाकर खेती को लाभ का धंधा बनावे।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेन्द्रसिंह चौहान द्वारा किसान भाइयो से अपील की खरीफ मौसम की बुवाई की तैयारी के पूर्व 20 मई से 12 जून 2025 तक आयोजित होने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान में अधिक से अधिक किसान भाई सहभागिता कर कृषि, पशुपालन उद्यानिकी एवं मत्स्य पालन, कृषि अभियांत्रिकी आदि विभागों के अधिकारियों एवं कृषि वैज्ञानिकों से खेती किसानी की जानकारी प्राप्त करे तथा अपनी समस्याओं का निराकरण तत्काल कराये।
उप संचालक कृषि नगीन सिंह रावत द्वारा अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि किसान भाई वर्तमान में हो रही वर्षा को देखते हुए बुवाई न करे क्योकि अभी बोआई कर देंगे तो मृदा की उर्वरता शक्ति कम हो जाएगी साथ अधिक तापमान के कारण बोया हुवा बीज खराब हो जायेगा जिससे बीज एवं पैसे दोनों का नुकसान होगा इसलिए मौसम की बुवाई पर्याप्त वर्षा होने के पश्चात 15 जून के बाद ही करे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण तथा मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए तथा खेती की लागत को कम करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाकर रसायन मुक्त उत्पादन की अपील की गई। साथ ही फसल विविधिकरण को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।
कृषि महावि‌द्यालय इंदौर से उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डॉ स्वाति बार्चे, कृषि विज्ञान केंद्र झाबुआ के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ दिवाकर सिंह तोमर एवं मृदा वैज्ञानिक डॉ विनय सिंह तथा डॉ आर के त्रिपाठी द्वारा खेती की लागत को कम करने के लिए तथा मानव स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्राकृतिक खेती को अपनाने पर जोर दिया गया साथ ही नवीन उन्नत तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराई गई।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें