July 13, 2025 8:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम भवन का निरीक्षण

झाबुआ माणक लाल जैन

 

*कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम भवन का निरीक्षण*

 

झाबुआ, 2 जून 2025 जिला मुख्यालय पर रंगपुरा रोड पर निर्मित 50 सीटर वृद्धाश्रम का संचालन किया जाना है जिसका आज कलेक्टर नेहा मीना ने निरीक्षण कर जायजा लिया।

वृद्धाश्रम भवन में वृद्धजनों के लिए मनोरंजन कक्ष, सेपरेट रूम, भोजन कक्ष, शौचालय एवं अन्य व्यवस्थाओं का निर्माण किया गया हैं। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान वृद्धाश्रम में सीएसआर फंड से फर्नीचर की व्यवस्था एवं बॉउन्ड्री वॉल का निर्माण साथ ही वृद्धजनों का चिन्हांकन जल्द से जल्द कर संचालन किये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने भवन की साफ-सफाई किये जाने को कहा। कलेक्टर ने वृद्धजनों की सूची तैयार कर वेरिफिकेशन कर वृद्धजनों की सहमति लिये जाकर वृद्धाश्रम के संचालन हेतु आवश्यक प्रक्रिया किये जाने के निर्देश दिये।

इस दौरान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व झाबुआ भास्कर गाचले, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर एस बघेल, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन विभाग पंकज साँवले एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

*अपील*

जिले के गणमान्य जागरूक नागरिको/सामाजिक तथा अशासकीय संस्थाओ के अध्यक्ष/सचिव से अनुरोध है कि निराश्रित वृद्धजनों को वृद्धाश्रम में प्रवेशित कराए जाने हेतु आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।

वृद्धाश्रम में प्रवेश हेतु अधिक जानकारी के लिए खुशाल गुण्डिया-7974713249 अथवा प्रियंक पाटीदार सामाजिक सुरक्षा अधिकारी-9926089353 से सम्पर्क कर वृद्धजनों की जानकारी उपलब्ध करा सकते है। इसके साथ हीं वृद्धजन का आधार कॉर्ड, समग्र आईडी, बैंक पासबुक एवं 02 फोटो सहित जिला कार्यालय सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग झाबुआ मे कार्यालयीन समय मे सम्पर्क कर सकते हैं

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें