December 14, 2025 10:40 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

मोतिहारी में तिलक से भोज खाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या      

*मोतिहारी में तिलक से भोज खाकर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या*

रिपोर्ट अनमोल कुमार

मोतिहारी में तिलक के भोज खा कर घर लौट रहे युवक की गोली माऱ कर हत्या कर डी गई है, घटना की जानकारी मृतक युवक ने खुद से भाई को फोन कर दिया, फोन पर उसने बोला की भाई मेरे से किसी को झगड़ा हों गया है, मुझे मार रहा है, जब तक परिजन पहुचे उससे पहले पुलिस पहुंच गई, और उसे ले कर ढाका रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया, जहा से पुलिस शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम में भेज दिया है, घटना चिरैया थाना क्षेत्र के परता पुर मठ के पास की है, मृतक युवक की पहचान शिकारगंज थाना क्षेत्र के अंबरिया गांव कर सुभाष पांडे का 25 वर्षीय पुत्र आकाश कुमार के रूप में हुई है, मिली जानकारी के अनुसार आकाश के मां पापा खाटू श्याम गए थे परोस के गांव में गंगा पीपर में सुरेन्द्र सिंह के बेटे का तिलक समरोह में भोज खाने गया था, जहा से लौट रहा था तभी रास्ते में कुछ लोग उसे घेर लिए, और मारपीट करने लगा, इस दौरान आकाश ने अपने छोटे भाई को फोन कर घटना की जानकरी दी, की मुझे कुछ लोग घेर कर माऱ रहे है, उसके बाद पता चला की गोली पाव में लगी है, जब तक वहां पहुंचते तब तक पुलिस उसे ढाका हॉस्पिटल ले कर पहुंची, जहा डॉक्टर ने मृत घोषित कर दी, गोली मृतक युवक के सीने में लगी थी

 

भाई का रो रोकर हैं बुरा हाल

 

इधर भाई के मौत की खबर मिनले के बाद से आकाश के छोटे भाई का रो रोलर बुरा हाल है, हालांकि उससे बात करने का प्रयास लिया पर उसने बात करने से इंकार कर दिया,

 

चिरैया थानाध्यक्ष महेन्द्र प्रसाद ने बताया की एक युवक की गोली मार कर हत्या कर देने का मामला सामने आया है, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, परिजन में तरफ से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्यवाई की जाएगी।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें