December 14, 2025 10:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आज पूरे देश में धार्मिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ कुर्बानी का त्‍यौहार ईद-उल-अजहा मनाया गया

कुर्बानी का त्‍यौहार ईद-उल-अजहा आज पूरे देश में धार्मिक श्रद्धा और उल्‍लास के साथ मनाया गया।  ईदगाहों और मस्जिदों में आज सुबह नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की। इसके बाद नमाजियों ने एक दूसरे को ईद की शुभकामनाएं दीं

दिल्‍ली की जामा मस्जिद, फतेहपुरी मस्जिद और शाही ईदगाह में मुख्‍य नमाज का आयोजन किया गया था।

ईद-उल-अजहा का त्‍यौहार हज़रत इब्राहिम द्वारा अल्‍लाह के आदेश का पालन करते हुए अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने की याद में मनाया जाता है।

देश के अन्‍य हिस्‍सों में भी ईद की नमाज के लिए कार्यक्रम आयोजित किए जाने की खबर है।

इस अवसर पर सुरक्षा के व्‍यापक प्रबंध किए गए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें