81 करोड़ जरूरतमंदों को मिल रहा मुफ्त राशन: अनुराग ठाकुर
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारें केवल “गरीबी हटाओ” का नारा देती रहीं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।
जून 10, चंडीगढ़:
मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चंडीगढ़ में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जहां पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारें केवल “गरीबी हटाओ” का नारा देती रहीं, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 करोड़ से अधिक लोगों को वास्तव में गरीबी रेखा से बाहर निकाला है।
अनुराग ठाकुर ने कहा, “इंदिरा गांधी से लेकर सोनिया गांधी और राजीव गांधी से लेकर राहुल गांधी तक कांग्रेस ने वर्षों तक गरीबी हटाने की बात की, लेकिन परिणाम शून्य रहा। इसके विपरीत, एक गरीब मां के बेटे नरेंद्र मोदी ने गरीबी देखी है और उसी अनुभव के साथ उन्होंने देश के गरीबों के लिए ठोस कार्य किए हैं।”
उन्होंने बताया कि मोदी सरकार की योजनाओं ने गरीबों की जिंदगी को प्रत्यक्ष रूप से बेहतर किया है। “पिछले 11 वर्षों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं। आयुष्मान भारत जैसी योजनाओं के तहत 60 करोड़ से अधिक लोगों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिल रहा है। अब 70 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों को भी इस योजना का लाभ मिल रहा है,” ठाकुर ने कहा।
उन्होंने आगे बताया कि मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही मुफ्त राशन योजना के तहत 81 करोड़ गरीबों और जरूरतमंदों को लाभ मिल रहा है। “आयुष्मान भारत दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजना है और मुफ्त अनाज योजना देश के सबसे बड़े सामाजिक सुरक्षा उपायों में से एक है,