June 13, 2025 7:29 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का आगाज केंद्रीय पर्यवेक्षक एस ए संपत कुमार 14 जून को जिले के दौरे पर

झाबुआ माणक लाल जैन

===============
वरिष्ठ नेताओ व निचले स्तर तक के कार्यकर्ताओं से करेंगे राय शुमारी
===============
झाबुआ : लोकसभा में विपक्ष के नेता एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा प्रदेश में शुरू किए गए पार्टी के संगठन सृजन अभियान को गति देने के लिए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा झाबुआ जिले के लिए नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक एस ए संपत कुमार गुरुवार 14 जून को झाबुआ पहुंच रहे हैं वह लगातार जिले में रहकर संगठन के निचले स्तर तक पुनर्गठन को लेकर विभिन्न गतिविधियों का संचालन करेंगे इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक गण पूर्व विधायक हमीद काजी विधायक डॉक्टर हीरालाल अलावा सोमिल नाहटा गिरीश जायसवाल सुनिल आर्य पूरे समय उनके साथ मौजूद रहेंगे कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान को लेकर राष्ट्रीय पर्यवेक्षक एस ए संपत कुमार सर्वप्रथम पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया विधायक गणो जिला कांग्रेस अध्यक्ष से चर्चा कर जिले की राजनीतिक व संगठनात्मक गतिविधियों की स्थितियों की जानकारी लेंगे
मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता साबिर फिटवेल जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रांका ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मार्गदर्शन में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी द्वारा संगठन के विकेंद्रीकरण तथा शक्ति संपन्न बनाने की दिशा में संगठन सृजन अभियान शुरू किया गया है जिसमें निचले स्तर के कार्यकर्ताओं की मंशा को समझ कर उन्हें प्राथमिकता देकर मजबूत बनाने का लक्ष्य रखा गया है राष्ट्रीय पर्यवेक्षक वह प्रदेश कांग्रेस के पर्यवेक्षक गण पूर्व सांसद विधायक पूर्व विधायक कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मिलकर चर्चा कर राय शुमारी करेंगे व प्रत्येक ब्लॉक विधानसभा क्षेत्र वह मंडल स्तर तक पहुंचकर संगठन सृजन अभियान को गति प्रदान कर राहुल गांधी की मंशा को कांग्रेस जनो के समक्ष रखेंगे जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा राष्ट्रीय पर्यवेक्षक व प्रदेश पर्यवेक्षको के कार्यक्रम को लेकर समस्त कांग्रेस के पदाधिकारी ब्लॉक अध्यक्षों मोर्चा संगठन की अध्यक्षों निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की जा रही है वहीं कार्यक्रम को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें