December 14, 2025 10:49 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राजद सुप्रीमो लालू यादव का 78 वां जन्मदिन गया जी में सांसद सुरेन्द्र यादव ने धूमधाम से मनाया

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गया जी। राजद सुप्रीमो लालू यादव अपना 78वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके जन्मदिन को लेकर लालू परिवार के साथ ही राजद के कार्यकर्ताओं के ओर से भी कई आयोजन किए जा रहे हैं। राजद सुप्रीमो लालू यादव के जन्मदिन के मौके जहानाबाद सांसद सुरेन्द्र यादव ने अपने आवास पर उनका जन्मदिन धूम धाम से मन रहे है। जन्मदिन के मौके पर वह गरीब,असहाय लोगों को खाना खिला रहे है। जहानाबाद सांसद सुरेन्द्र यादव अपने हाथों से खुद गरीब,असहाय लोगों के बीच खाना परोस कर खाना खिला रहे है। इस मौके पर उनके पुत्र विश्वनाथ यादव भी अपने हाथों से लोगो को खाना परोस कर खाना खिला रहे है।
इस मौके जहानाबाद सांसद सुरेन्द्र यादव ने बताया कि आज लालू यादव का 78 जन्मदिन पूरा बिहार पूरे धूम धाम से मनाया जा रहा है। पूरे बिहार में लोगों को खाना खिलाया जा रहा है, मिठाई बांटा जा रहा है और सबको सम्मान और प्रतिष्ठा दी जा रही है। क्योंकि लालू यादव के ऐसे चीज है जो गरीब के अलावा किसी को नहीं जानते है। वह गरीबों के नेता हैं, उनके हर सुख दुख में हमेशा रहते हैं। गरीब असहाय उनके दिलों में बसते है। एक समय था कि जब लालू यादव खुद अपने हाथों से गरीबों को साबुन शैंपू से नहलाते थे और बाल कटवाते थे। गरीबों का दुख और दर्द सिर्फ लालू यादव ही जानते है, उनके सिवा गरीबों का दर्द कोई और नहीं जानता है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें