December 14, 2025 9:39 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

अहमदाबाद विमान हादसा: पीएम मोदी और गृहमंत्री ने जताया दुख

अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है। वही अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वह अहमदाबाद एयरपोर्ट से समीप हुए विमान हादसे का जायजा लेंगे।

जून 12, नई दिल्ली: अहमदाबाद विमान हादसे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने गहरा शोक व्यक्त किया है।पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि अहमदाबाद में हुई त्रासदी ने हमें स्तब्ध और दुखी कर दिया है। यह शब्दों से परे दिल दहला देने वाली घटना है। इस दुखद घड़ी में, मेरी संवेदनाएँ इससे प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं। मैं मंत्रियों और अधिकारियों के संपर्क में हूँ जो प्रभावित लोगों की सहायता के लिए काम कर रहे हैं।वही गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शोक व्यक्त करते हुए लिखा- अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे को मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता। आपदा प्रतिक्रिया बलों को तुरंत दुर्घटनास्थल पर भेज दिया गया है। स्थिति का आकलन करने के लिए गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल, गृह मंत्री श्री हर्ष संघवी और अहमदाबाद के पुलिस आयुक्त से बात की।अमित शाह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वह अहमदाबाद एयरपोर्ट से समीप हुए विमान हादसे का जायजा लेंगे। यहां एयर इंडिया का विमान सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में 230 यात्रियों समेत कुल 242 लोग सवार थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें