December 14, 2025 9:55 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

कन्या छात्रावास में बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण पर महत्वपूर्ण सक्षम कार्यशाला आयोजित

झाबुआ (थांदला) माणक लाल जैन

थांदला, झाबुआ। सीनियर कन्या उत्कृष्ट छात्रावास में जनजातीय कार्यविभाग के अंतर्गत सक्षम कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें बाल संरक्षण, पॉक्सो एक्ट और जुविनाइल जस्टिस पर विशेष जोर दिया गया। इस कार्यशाला में थांदला थाने से सब इंस्पेक्टर डोली गिरी ने बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

कार्यशाला में उपस्थित जिला परियोजना अधिकारी श्री रवि प्रताप सिंह तोमर, ब्लॉक परियोजना अधिकारी पदमा जोशी और हॉस्टल वार्डन शमीम बनो खान ने भी अपने विचार साझा किए और मार्गदर्शन प्रदान किया। SI डोली गिरी जी ने बालिकाओं को बाल संरक्षण, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार, और साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों एवं चाइल्डलाइन के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक करना था। साथ ही साइबर सुरक्षा के महत्व को भी उजागर किया गया। कार्यशाला के अंत में बालिकाओं ने अपने प्रश्न पूछे और विशेषज्ञों से मार्गदर्शन प्राप्त किया। कार्यशाला के आयोजन से बालिकाओं को अपने अधिकारों और सुरक्षा के प्रति जागरूक होने में मदद मिली और वे वित्तीय साक्षरता एवं साइबर सुरक्षा के महत्व को समझने में सक्षम हुईं। इस प्रकार की कार्यशालाएं बालिकाओं के लिए अत्यधिक लाभदायक साबित हो रही हैं।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें