December 14, 2025 11:23 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

राजा रघुवंशी हत्याकांड: पांचों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत

अनिल कुमार गुप्ता स्टेट ब्यूरो हैड दिल्ली

सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों के साथ जांच के बारे में बताते हुए एडिशनल एसपी आशीष ने कहा कि हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि ये सभी पांचों आरोपी इस हत्याकांड में संलिप्त हैं।

जून 11, नई दिल्ली:

सोनम रघुवंशी और अन्य आरोपियों को कोर्ट ने 8 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स के एसपी विवेक सिम ने कहा कि हम अटकलें नहीं लगाएंगे। पूछताछ के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सुबूत हैं। जांच में और भी पुख्ता साक्ष्य मिलने की उम्मीद है। साथ ही मेघालय पुलिस ने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो सोनम के परिवार के भी बयान दर्ज किए जाएंगे। हमने जांच के दौरान कई साक्ष्य इकट्ठे किए हैं।

एडिशनल एसपी आशीष ने कहा कि हम विश्वास के साथ कह सकते हैं कि ये सभी पांचों आरोपी इस हत्याकांड में संलिप्त हैं। हमारी जांच जारी है और भविष्य में अगर और साक्ष्य हाथ हैं तो हम इस केस को और ज्यादा मजबूत करने के लिए कोर्ट में रखेंगे।

दरअसल, पुलिस अभी हटना के बाद आरोपियों की लोकेशन और मूवमेंट पर भी पुलिस गहराई से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि हत्याकांड के बाद आरोपी शिलांग के रास्ते पहले गुवाहाटी गए थे, इसके बाद इंदौर के रास्ते गाजीपुर गए थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें