December 14, 2025 9:24 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

आदिवासी सेवा संस्थान राजगढ-अलवर ने केंद्रीय कैबिनेट वन मंत्री को सौपा ज्ञापन

नीतू मीना वन रक्षक व थानागाजी रेन्जर जितेन्द्र सैन के विवाद की उच्च स्तरीय जांच कराने बाबत एवं रेन्जर सैन के खिलाफ कार्रवाई के लिए आदिवासी सेवा संस्थान राजगढ-अलवर ने केंद्रीय कैबिनेट वन मंत्री को सौपा ज्ञापन

रैणी(अलवर)महेश चन्द मीना,

अलवर के रेन्ज घाटा थानागाजी की वन रक्षक नीतू मीना के साथ 11 जून 2025 के क्रम मे न्याय दिलाने के लिए तथा इस मामले की उच्च स्तरीय जांच कमेटी से जांच कराने के लिए एवं थानागाजी रेन्जर के खिलाफ नियमानुसार विभागीय कार्रवाई के लिए रविवार 15 जून को केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र यादव को आदिवासी सेवा संस्थान राजगढ-अलवर ने ज्ञापन सौंपकर मीणा समाज की ओर से अपील की है कि एक महिला के साथ उसके उच्चाधिकारीगण द्वारा ऐसा द्वेषपूर्ण व्यवहार नही करना चाहिए और एक महिला के प्रति सहानुभूतिपूर्वक भी बरतनी चाहिए।
इसी क्रम मे नीतू मीना राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष के,सी, घूमरिया से मिल चुकी है तथा राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं भ्रष्टाचार निवारण भारत संगठन के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष धनपाल मीना से भी न्याय की गुहार लगा चुकी है ।
इस सम्बन्ध मे मिडिया को धनपाल मीना ने बताया है हम सब नीतू मीना के साथ है और हम इनके साथ अन्याय नही होने देंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें