December 14, 2025 11:15 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

नेत्रदान कर दूसरे के जीवन में लाए रोशनी – संजीव चौरसिया

रिपोर्ट अनमोल कुमार

पटना। अनिसाबाद पुलिस कॉलोनी पार्क में पटना में रविवार की सुबह दधीचि देहदान समिति बिहार द्वारा जन जागरण जागरूकता अभियान चलाया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय विधायक, दीघा श्री संजीव चौरसिया जी ने कहा कि अंगदान/नेत्रदान कर हम दूसरे के जीवन में रोशनी फैला सकते हैं। हमारा शरीर जिसे जला दिया जाएगा,दफना दिया जाता है उसका उपयोग अपने समाज को देकर मरने के बाद भी जीवित रह सकते है एवं अमरत्व पा सकते है। इस अवसर पर समिति के उपाध्यक्ष डाॅ सुभाष प्रसाद जी ने नेत्रदान के बारे मे बहूत सी भ्रांतिया मन मे लोगो का था जिसे उन्होंने दूर किया। इस अवसर पर समिति के महासचिव पदमश्री बिमल जैन जी ने अंगदान की महत्ता पर प्रकाश डाला एवं लोगों को पीड़ित मानवता के सहायतार्थ नेत्रदान/अंगदान का संकल्प लेने का अनुरोध किया और इस मुहिम में ज्यादा से ज्यादा लोगो को जागरूक कैसे करे इस पर लोगो को विस्तार से बताया गया। पतंजलि आयोग समिति के राज्य प्रभारी डॉ पंकज पांडे जी को देहदान का संकल्प लेने पर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समिति के सदस्य विनोद गुप्ता द्वारा किया गया था। कार्यक्रम में 20 से अधिक लोगो ने नेत्रदान/अंगदान का संकल्प लिया था उन्हें प्रमाणपत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में नेत्रदान अंगदान का सामूहिक संकल्प पाठ कराया गया। समिति के सदस्यगण कोषाध्यक्ष प्रदीप चैरसिया,अरूण सत्यमूर्ति, संजीव यादव,सुषमा साहू, विनिता मिश्रा,गोविंद कनोड़िया,प्रीति बरियार, ए के तिवारी उपस्थिति थे।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें