December 14, 2025 10:50 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पीएम मोदी साइप्रस के ‘सर्वोच्च सम्मान’ से सम्मानित

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस यात्रा के दौरान ”दी डेकोरेशन ऑफ दी ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस दी III”से सम्मानित किया गया है। साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी पांचवें विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं।

 

 

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को साइप्रस यात्रा के दौरान ”दी डेकोरेशन ऑफ दी ग्रैंड क्रॉस ऑफ़ द ऑर्डर ऑफ़ मकारियोस III”  ((The Decoration of the Grand Cross of the Order of Makarios III)) से सम्मानित किया गया है। साइप्रस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने वाले प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी पांचवें विदेशी राष्ट्राध्यक्ष हैं।

 

इससे पहले यह सम्मान ऑस्ट्रेलिया के पूर्व प्रधानमंत्री गॉफ़ व्हिटलैम,  इटली के तत्कालीन प्रधानमंत्री जूलियो आंद्रेओटी, ऑस्ट्रिया के तत्कालीन प्रधानमंत्री कार्ल नेहमर, लक्समबर्ग के तत्कालीन प्रधानमंत्री ज़ेवियर बेटेल, नीदरलैंड की रानी मैक्सिमा को मिल चुका है। इसकी शुरुआत 1981 में साइप्रस के तत्कालीन राष्ट्रपति स्पायरोस किप्रियनो ने की थी।

 

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान, केवल मेरा, सम्मान नहीं है। यह 140 करोड़ भारत वासियो का सम्मान है। उनके सामर्थ्य और आकांक्षाओं का ये सम्मान है। ये हमारे देश के सांस्कृतिक भाईचारे और ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की विचारधारा का सम्मान है। मैं यह अवॉर्ड, भारत और साइप्रस के मैत्रीपूर्ण संबंधों को, हमारे साझा मूल्यों, और हमारी पारस्परिक समझ को समर्पित करता हूँ।

 

उन्होंने आगे कहा कि सभी भारतीयों की ओर से, मैं इस सम्मान को अत्यंत विनम्रता और कृतज्ञता से स्वीकार करता हूँ। यह अवार्ड शांति, सुरक्षा, संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता और हमारे लोगों की समृद्धि के लिये हमारी अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें