July 13, 2025 7:24 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, हादसे में 4 लोगों की मौत

पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूटा, हादसे में 4 लोगों की मौत

 

पुणे में इंद्रायणी नदी पर हुए पुल ढहने के स्थान पर आज सुबह फिर क्विक रिस्पॉन्स टीम पहुंची और लापता लोगों की तलाश तेज की। कल पुल ढहने से हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई।

 

 

 

 

जून 16, नई दिल्ली:

पुणे में इंद्रायणी नदी पर हुए पुल ढहने के स्थान पर आज सुबह फिर क्विक रिस्पॉन्स टीम पहुंची और लापता लोगों की तलाश तेज की। कल पुल ढहने से हुए हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद रात 10 बजे तक करीब साढ़े छह घंटे तक बचाव अभियान चलाया गया।

 

प्रशासन ने पुष्टि की है कि 51 पर्यटकों को बचा लिया गया है। उसके बाद प्रशासन के पास किसी और की गुमशुदगी की शिकायत नहीं आई है। हालांकि एहतियात के तौर पर आज फिर से विभिन्न एजेंसियां तैनात हैं। बचाव अभियान के दौरान ढही संरचना के कुछ हिस्सों को हटाने के लिए क्रेन का इस्तेमाल किया गया है।

 

मावल में पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है, जिससे इंद्रायणी का जलस्तर बढ़ गया। इसी वजह से यह हादसा हुआ। बचाव दल को भी लगातार हो रही बारिश की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें