December 14, 2025 11:07 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

विश्व वृद्धजन दुर्व्वहार दिवस पर वृद्धजनों को बताये उनके अधिकार

बुरहानपुर नि.प्र- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में एवं प्रेमदीप सांकला सचिव/व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खंड के नेतृत्व में विधिक जागरूकता शिविर शासकीय ईoएफ०ए० कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौक बाजार बुरहानपुर में आयोजित किया गया ।
उक्त विधिक जागरूकता शिविर विश्व वृद्वजन दुव्य्वहार दिवस पर आयोजित हुआ । उक्त जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुये प्रेमदीप सांकला व्यवहार न्यायाधीश/ सचिव द्वारा समाज में हो रहे वृद्धजनों के शोषण, उत्पीडन, अत्याचार के प्रति वृद्धजनों को अपने अधिकारों से जागरूक किया । श्री सांखला ने बताया कि वृद्धजनों को संविधान में बहुत से अधिकार प्रदान किये गये है, जैसे सम्मान से जीने का अधिकार, संपत्ति का अधिकार, पालन-पोषण का अधिकार, एवं वरिष्ठजनों को शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने का अधिकार है। जिसकी जानकारी से वृद्धजनों को अवगत कराया ।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पैरालीगल वालेटियर्स एवं कुटुम्ब न्यायालय परामर्शदाता महेन्द्र जैन ने करते हये समाज में व्याप्त वृद्धजनों के प्रति कुरीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया l कार्यक्रम में पैरालीगल वालेटियर्स, डॉ० किरणसिंह, पेशन ऐसोसिएशन अध्यक्ष अताउल्ला खान एवं अन्य पेरालिगल वोलेनटियर के साथ साथ बड़ी संख्या में आदरणीय वृद्धजन उपस्थित रहे l

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें