July 13, 2025 7:08 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

हर घर कांग्रेस झंडा चला अभियान, कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने सैकड़ो घरों पर लगाया झंडा

चौपाल लगाकर हजारों महिलाओं को 2500 माई-बहन मान योजना’ का भरवाया फॉर्म

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गयाजी। शहर में कांग्रेस की ओर से हर घर कांग्रेस झंडा अभियान चलाया गया। गया टॉउन से रहे पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। इस दौरान मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान, पूर्व पार्षद अबरार अहमद उर्फ भोला मियां, पार्षद कुंदन कुमार, गोपाल कुमार भी मौजूद रहे। गया टाउन विधानसभा क्षेत्र के डाक स्थान बैरागी, स्टेशन रोड, करीमगंज सहित अन्य कई मुहल्ले के घरों में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम चलाया गया। इसके साथ बैरागी डाक स्थान स्थित कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव के नेतृत्व में चौपाल लगाकर महिलाओं को ‘माई बहिन मान योजना’ की भी जानकारी दी और करीब दो हजार से ज्यादा महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरवाया।

मौके पर कांग्रेस नेता मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में हर घर कांग्रेस का झंडा लगाने के लिए अभियान का शुरुआत किया है। इसी तरह कई सैकड़ो हजारों घरों में हर घर कांग्रेस के झंडे लगाए गए हैं। इसके साथ ही महिलाओं को आर्थिक सशक्त बनाने को लेकर ‘माई-बहन मान योजना’ के तहत 2500 रुपये देने की गारंटी पत्र रजिस्ट्रेशन कराया गया है। यह रजिस्ट्रेशन पत्र नहीं, कांग्रेस की गारंटी पत्र है। हमारी सरकार बनते पहली कैबिनेट की बैठक में ही यह योजना लागू हो जाएंगे। कांग्रेस पार्टी वादा नहीं, बल्कि गारंटी दे रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अन्य कई राज्यों में योजना का लाभ महिलाओं को दिया जा रहा है।

उन्होंने डबल इंजन की सरकार पर भी कटाक्ष करते हुए कहा कि इस डबल इंजन की सरकार भाजपा वाले क्यों नहीं यह योजना को लागू किया है। जबकि यह योजना पड़ोसी राज्य झारखंड सहित अन्य राज्यों में दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि एक अभियान के तहत ‘महिलाओं को माई बहन मान’ योजना से जोड़ा जाएगा। ताकि अब माई और बहनों को किसी पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस है साथ हर कदम पर।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें