बुरहानपुर नि.प्र.-मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ खण्ड/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बुरहानपुर द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्र खकनार खुर्द, शासकीय माध्यम शाला, ग्राम धाबा, ग्राम पंचायत ग्राम कारखेड़ा में शिविर का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री प्रेमदीप सांकला, व्यवहार न्यायाधीश, वरिष्ठ खण्ड/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बुरहानपुर द्वारा उपस्थित बच्चों/महिलाओं को बालकों एवं महिलाओं के अधिकार, नालसा (जागृति-जमीनी स्तर ग्रामीण सूचना के लिए न्याय जागरूकता और पारदर्शिता पहल) योजना 2025, पाॅश एक्ट, नालसा (एसिड हमलों के पीड़ितों के लिए कानूनी सेवाएं) योजना 2016, नालसा (वरिष्ठ नागरिकों को कानूनी सेवाएंे) योजना 2016 पर कानूनी जानकारी प्रदान की गई।
उक्त कार्यक्रम का संचालन श्री महेन्द्र जैन, पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स एवं वरिष्ठ समाजसेवी द्वारा किया गया।
उक्त अवसर पर पैरालीगल वाॅलेन्टियर्स डाॅ. फौजिया सोडावाला, महिला एवं बाल विकास से मंदा मोरे, पर्यवेक्षक, स्कूल के शिक्षकगण, आंगनवाड़ी सहायिका एवं बड़ी संख्या में महिलाऐं एवं बच्चे उपस्थित रहें।











