November 19, 2025 12:48 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारत की नई उड़ान: शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन लॉन्च

भारत की नई उड़ान: शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन लॉन्च

 

 

भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक नया इतिहास रच दिया है। शुभांशु शुक्ला ने 12.01 बजे पर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी।

 

 

 

जून 25, नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने एक नया इतिहास रच दिया है। शुभांशु शुक्ला ने भारतीय समयानुसार दिन 12 बजकर 1 मिनट पर नासा के कैनेडी स्पेस सेंटर से एक्सिओम-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन के लिए उड़ान भरी। ग्रुप कैप्टन शुभांशु चार सदस्यीय दल का हिस्सा हैं, जो फॉल्कन-9 रॉकेट के जरिये ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में बैठकर अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन आईएसएस के लिए रवाना हुए हैं।

 

भारत के अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा इससे पहले 3 अप्रैल 1984  को स्पेस मिशन पर सोवियत संघ की मदद से गए थे।  शुभांशु शुक्ला लखनऊ के रहने वाले हैं और एयरफोर्स में ग्रुप कैप्टन पद पर हैं। एक साल की कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें स्पेस मिशन के लिए चुना गया था। करीब 14 दिन तक अंतरिक्ष यात्री इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर रहकर वैज्ञानिक प्रयोग करेंगे।

 

इस मौके पर शुभांशु के परिवार समेत पूरे भारत में हर्षोल्लास का माहौल है। शुभम के पिता शंभु दयाल शुक्ला ने कहा कि उन्हें ऐसे बच्चे का पिता होने का गर्व है। उन्होंने आज अपने जीवन का सबसे सुखद दिन बताया।

 

हालांकि इससे पहले इस मिशन की लॉन्चिंग कई बार टाली जा चुकी है। पहले यह मिशन 29 मई को लॉन्च होना था लेकिन तकनीकी दिक्कतों के कारण इसे टाल दिया गया।

 

अंतरिक्ष में पहुंचने के बाद वायु सेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला ने अपने उद्गगार व्यक्त किया। उन्होंने अंतरिक्ष से भारतवासियों को अभिवादन करते हुए अपनी अंतरिक्ष यात्रा को भारत के मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत बताया। अपने अंतरिक्ष यात्रा को कमाल की यात्रा बताते हुए उन्होंने कहा कि उनके कंधे पर लगा तिरंगा उन्हें ये बता रहा है कि वो अलग नहीं सबके साथ हैं। उन्होंने तमाम देशवासियों से इस यात्रा का हिस्सा बनने का भी आह्वान किया। उन्होंने देशवासियों से आह्वान किया कि सभी देशवासी मिलकर भारत की मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम की शुरुआत करें।

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें