December 14, 2025 10:02 am

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

जगन्नाथ रथयात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी

 

रिपोर्ट अनमोल कुमार

गयाजी। रेड क्रॉस सोसाइटी स्थित इस्कॉन मन्दिर से भगवान जगन्नाथ की शोभा रथयात्रा में जय जगन्नाथ, जय जगन्नाथ का उद्दघोष हुआ। भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा की पवित्र रथयात्रा अलौकिक और आकर्षक थी। इस्कॉन मन्दिर में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद भोग कराया गया। रथयात्रा में आगे आगे इस्कॉन मन्दिर के भक्तगण हरे कृष्ण, हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम, हरे राम, राम राम हरे हरे का कीर्तन करते हुए मनोहारी और भक्तिमय वातावरण प्रस्तुत कर रहे थे। जगन्नाथ रथयात्रा गया शहर के विभिन्न मार्गो से भ्रमण कर रहे थे। जगह जगह दर्शक श्रद्धालुओं द्वारा भगवान जगन्नाथ रथयात्रा पर पुष्प बर्षा और पूजा अर्चना किया जा रहा था।
इस्कॉन मन्दिर के पूजारी रमाकांत मुरारी दास, डॉ आनन्द कुमार, डॉ उमाशंकर, अभिषेक आनन्द ने बताया कि प्रत्येक वर्ष यह जगन्नाथ रथयात्रा निकाला जाता है। उन्होंने कहा कि इस्कॉन का मुख्य उद्देश्य हिन्दू ( सनातन) धर्म का प्रचार प्रसार है। सनातन धर्म का इतिहास, वेदों, सिद्धांतों, नियमों, ईश्वर, कर्म का सिद्धांत, प्रस्थान त्रयी, प्रकृति पूजन, हिन्दू धर्म में जीवन जीने की कला , संयमित अभिव्यक्ति, साकार और निराकार, आत्मा, पाप – पुण्य, चार पुरूषार्थ, प्रेम का आधार स्वयं की खोज और अन्तिम संस्कार को प्रचारित और प्रसारित करना है।

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें