July 13, 2025 8:46 pm

भारतीय ग्रामीण पत्रकार संघ ट्रस्ट

भारतीय ग्रामीण
पत्रकार संघ ट्रस्ट

पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत

 

ओडिशा समेत आज पूरा देश जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज रहा है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। रथ पर विराजित करने के बाद भगवान का समर्पण तिलक किया गया।

जून 27, नई दिल्ली: ओडिशा समेत आज पूरा देश जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंज रहा है। पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की शुरुआत हो चुकी है। मंगल आरती और विधि विधान पूजा के बाद भगवान जगन्नाथ को नंदी घोष रथ, देवी सुभद्रा को दर्पदलन और बलभद्र को तालध्वज रथ पर विराजित किया गया।

रथ पर विराजित करने के बाद भगवान का समर्पण तिलक किया गया। इसके साथ ही पुरी राजपरिवार के गजपति दिव्य सिंह देव ने रथ के आगे सोने के झाडू से बुहारा लगाकर रथ यात्रा की शुरुआत की। रथ से भगवान जगन्नाथ अपने भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ करीब 3 किलोमीटर दूर गुंडिचा मंदिर जाते हैं।

ये उनकी मौसी का घर माना जाता है। यहां भगवान सात दिन विश्राम करते हैं जिसे बहुड़ा यात्रा कहा जाता है। यह रथ यात्रा हर साल आषाढ़ शुक्ल द्वितीया पर शुरू होती है और नौ दिन तक चलती है। रथ यात्रा के अंतिम दिन ‘सुनाबेसा’ की रस्म होती है, जिसमें भगवान को सोने के आभूषणों से सजाया जाता है।

 

 

 

 

 

Leave a Comment

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें